Responsive Scrollable Menu

UP विधानसभा मानसून सत्र 2026 कल से होगा शुरू, CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक में बनेगी रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 3 अगस्त से शुरू होगा। दरअसल सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं बैठक का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा कर सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना है। सरकार और विपक्ष दोनों इस सत्र को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर चुके हैं।

वहीं इस बार का मानसून सत्र कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था, धार्मिक स्थलों से जुड़े विवाद, किसानों, युवाओं और अन्य जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी में है। ऐसे में विधानसभा के भीतर तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

किन मुद्दों पर होगी सबसे ज्यादा चर्चा?

दरअसल मानसून सत्र के दौरान सरकार का मुख्य फोकस अनुपूरक बजट, नए विधेयकों और विकास योजनाओं पर रहेगा। वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव सदन में रखेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। दूसरी ओर, विपक्ष राज्य के कई समसामयिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकार अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगी और पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा पेश करेगी। वहीं विपक्ष इन दावों पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगने की कोशिश करेगा। यही वजह है कि इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना पहले से ही जताई जा रही है।

ट्रैफिक प्लान पर भी रहेगा फोकस

दरअसल विधानसभा की संभावित कार्यसूची के अनुसार पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद नियमित कार्यवाही शुरू होगी। अगले दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसके बाद बजट पर चर्चा, विधायी कार्य और अन्य सरकारी प्रस्तावों पर विचार होगा। राजधानी लखनऊ में विधानसभा सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी गई है। विधान भवन और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने भी रूट डायवर्जन की योजना लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है, ताकि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। हालांकि एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को विशेष छूट दी जाएगी।

Continue reading on the app

Nifty के 24600 की रुकावट पार करने पर तय होगी आगे की दिशा, नए हफ्ते में इन शेयरों पर दांव से हो सकती है अच्छी कमाई

लंबे समय से चल रहा कंसोलिडेशन का दौर हाल के हफ्तों में काफी सिमट गया है। इससे पता चलता है कि Nifty 50 धीरे-धीरे संभावित ब्रेकआउट पॉइंट की ओर बढ़ रहा है। बैंक निफ्टी लंबे समय से कंसोलिडेशन फेज में है, लेकिन नीचे की ओर ब्रेकडाउन की तुलना में ऊपर की ओर ब्रेकआउट की संभावना ज्यादा मजबूत लग रही है

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade: ट्रेड पर अभी बात नहीं, क्या हार्दिक पंड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? रिव्यू जारी...

IPL Trade Deal: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर अटकलें तेज हैं. मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि उनका पोस्ट-सीजन रिव्यू जारी है और ट्रेड पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. इसके बावजूद सीएसके, आरआर, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी पंड्या पर नजर बनाए हुए हैं. लगातार तीन सीजन के असंतोषजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस पूरे लीडरशिप और ऑपरेशन्स का ओवरहॉल कर रही है, जिससे इस बार बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं. Sun, 2 Aug 2026 16:45:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News: फाइनल स्टेज में पहुंची राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच | Ayodhya | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:08:47+00:00

Commonwealth Games में भारत का जलवा | Mirabai Chanu Gold | Indian Weightlifting | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:17:21+00:00

Pappu Yadav Parliament Protest : Rahul - Pappu के खिलाफ संतों का हल्ला बोल! | Ram Mandir | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:05:10+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Hormuz | Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers