Responsive Scrollable Menu

Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2 To 9 August 2026: इस सप्ताह बुध ग्रह के अलावा सिर्फ चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनका असर सभी राशियों पर होगा।

Continue reading on the app

MP Weather: रविवार को रतलाम- मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश, भोपाल-इंदौर में रिमझिम का दौर, जानें पूरे हफ्ते का हाल

मानसून के बार-बार कमजोर पड़ने के चलते अबतक मध्य प्रदेश में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। 40 से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। अबतक की अवधि में करीब 13 प्रतिशत पानी कम गिरा है। फिलहाल दो दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, लेकिन 4 और 5 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, 4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके साथ एक्टिव मानसून ट्रफ से लगातार नमी मिल रही है और बारिश का दौर जारी है। 4 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और भारी बारिश का दौर चलेगा।

रविवार को रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, नीमच, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, आलीराजपुर, आगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 13% कम बारिश

  • 1 जून से 1 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।  अब तक औसतन 15.4 इंच (390.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 17.6 इंच कम है।
  •  ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 43 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। भोपाल-इंदौर समेत केवल 12 जिले ही ऐसे हैं, जहं सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। इसमें देवास में सबसे ज्यादा करीब 29 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

India CWG 2026 Day 11 Live: इशरूप नारंग ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, अवतार सिंह का जूडो मैच जारी

cwg 2026 india day 11 live updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज आखिरी दिन भारत को जूडो और साइक्लिंग में मेडल की उम्मीद होंगी. 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 गोल्ड और तीन सिल्वर दिलाए. इसकी बदौलत भारत कुल 13 गोल्ड के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों से शानदार समापन की उम्मीद रहेगी. Sun, 2 Aug 2026 14:46:46 +0530

  Videos
See all

Floods: कई राज्यों में आने वाला है जल-प्रलय? | Heavy Rain | News | Assam | Kerala | North East #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:15:13+00:00

Kanwar Yatra 2026 | कांवड़ यात्रा पर बड़ा ख़तरा! कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद UP में High Alert! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:11:37+00:00

जंतर-मंतर पर पुलिस वर्दी में हमले की साजिश का खुलासा | Bengal STF | Jaish-e-Mohammed | ISI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:11:11+00:00

Vadodara Horrific Accident News: वडोदरा में दर्दनाक हादसा | Gujarat News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T09:10:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers