Responsive Scrollable Menu

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त अगस्त में होगी जारी, जानें कब खातों में आएंगे 1500 रुपये

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जुलाई 2026 तक सरकार द्वारा कुल 38 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है।

इसके तहत महिलाओं के खातों में कुल 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। 12 जुलाई को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से योजना की 38वीं किस्त के 1835 करोड़ रुपए जारी किए थे। अब अगस्त में 39वीं किस्त जारी की जानी है।

आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच डीबीटी (DBT) के माध्यम से मोहन सरकार द्वारा योजना की किस्त जारी की जाती है। संभावना जताई जा रही है अगस्त में रक्षाबंधन के कारण किस्त के पैसे 10 अगस्त से पहले बहनों के खातों में भेजे जा सकते हैं। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि हर बार की तरह इस बार रक्षाबंधन के शगुन के रूप में सामान्य राशि के अतिरिक्त 250 रुपए जोड़कर कुल 1750 महिलाओं के खातों में भेजे जा सकते हैं।  हालांकि फाइनल तारीख और अतिरिक्त राशि को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

लाड़ली बहना योजना पर एक नजर

  • मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
  • योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया।
    नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
  • वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी, आयु 21 से 60 वर्ष और बैंक खाताआधार से लिंक होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।
  • स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक, आयकरदाता, संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) और स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग से नौकरी में जुड़ा है तो वे सभी अपात्र माने जाएंगे।
  • लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। आइए जानतें हैं प्रक्रिया…

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Continue reading on the app

लोहागढ़ किले में धूम्रपान कर रहे दिल्ली के पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने रोका, जोरदार बहस का वीडियो वायरल

लोहागढ़ किले में धूम्रपान कर रहे दिल्ली के पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने रोका, जोरदार बहस का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

150 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी... तीसरे पाकिस्तानी बने बाबर आजम, इमरान खान की लिस्ट में मिली जगह

Babar Azam-Imran Khan: बाबर आजम नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही बाबर आजम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. 32 वर्षीय बल्लेबाज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ सीरीज बचाने के लिहाज से ही 'करो- मरो मैच' (जीतना जरूरी) नहीं है, बल्कि यह उनके कप्तानी करियर का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित होने जा रहा है. लाहौर में जन्मे बाबर आजम इस मुकाबले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले देश के केवल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. Sun, 2 Aug 2026 17:28:45 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस | Anurag Thakur | CJP Protest | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:40:11+00:00

Monsoon Session से पहले योगी सरकार की अहम बैठक | #YogiGovernment #MonsoonSession #UPPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:40:49+00:00

West Bengal STF: जैश-ए-मोहम्मद का खतरनाक आतंकी गिरफ्तार! | Terrorist Arrest | Security Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:39:42+00:00

Commonwealth Games 2026: भारतीय बॉक्सरों का गोल्डन पंच, 7 Gold Medal से दुनिया हैरान! India Boxing #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers