Responsive Scrollable Menu

CM पुष्कर सिंह धामी मिले स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज यानि शनिवार को सीएम आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल तथा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की. भेंट के दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई. 

सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे महत्वपूर्ण एवं भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जनपद में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा संस्थान की स्थापना न केवल स्थानीय जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को भी नई मजबूती प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में सकारात्मक एवं ठोस कदम आगे बढ़ाएगी.

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं आधुनिकीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के दूरस्थ, पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों तक भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार व्यवस्था प्रभावी रूप से पहुंच सके. इसके लिए चिकित्सा अवसंरचना के विकास, मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा के विस्तार, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं. आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार तथा मेडिकल शिक्षा संस्थानों की संख्या में वृद्धि जैसे अनेक प्रयासों से आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं. राज्य सरकार इन प्रयासों को और अधिक गति प्रदान करते हुए प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.

संबंधित प्रस्तावों एवं संभावनाओं की जानकारी दी

स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को टिहरी जनपद की स्वास्थ्य आवश्यकताओं, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार तथा मेडिकल कॉलेज स्थापना से संबंधित प्रस्तावों एवं संभावनाओं की जानकारी दी. विधायक किशोर उपाध्याय ने भी टिहरी क्षेत्र की जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकता बताया.

मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक मजबूत, आधुनिक एवं जनोन्मुख बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे.

Continue reading on the app

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Pakistan में विद्रोह की चिंगारी कहां तक फैली ? #shorts

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Pakistan में विद्रोह की चिंगारी कहां तक फैली ? #shorts #ytshorts #pakistan #pokprotest #asimmunir #shehbazsharif #newskipathshala #rubikaliyaquat #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2026 Final Medals Tally: टीम इंडिया ने 39 मेडल के साथ हासिल किया चौथा स्थान, ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर-1

Commonwealth Games 2026 Medals Tally List: पूरे 11 दिन के जबरदस्त एक्शन के बाद ग्लासगो गेम्स खत्म हुए. इस बार इन गेम्स में कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया था, जिसका असर भारत की मेडल टैली पर पड़ा लेकिन इसके बावजूद एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन किया. Mon, 03 Aug 2026 00:52:18 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News : गाली देने वाली लड़की का छलका दर्द ! #pmmodi #cjpprotest #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T21:01:17+00:00

monsoon weather updates: बाढ़ और बारिश पर अभी-अभी आई बड़ी खबर! | Heavy Rainfall & Flood Alert Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T21:00:39+00:00

Pappu Yadav News : राजू दास ने पप्पू यादव को राक्षस बताया ! #mahantrajudas #pappuyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T21:07:43+00:00

Pappu Yadav News : 'एक पप्पू देश का बेड़ा गर्क कर दिया'.... #pappuyadav #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T21:04:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers