Responsive Scrollable Menu

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान

अयोध्या (उप्र), एक अगस्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है और एक नव गठित जांच टीम मंदिर परिसर के अंदर लोगों से पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट के सदस्य महंत दीनेन्द्र दास ने कहा कि भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने, चांदी और अन्य चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह बयान तब आया है जब ट्रस्ट ने चल रही जांच के बीच दान इकट्ठा करने और उसे गिनने की प्रक्रिया में ज़्यादा पारदर्शिता लाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

संसद में हुई एक घटना, जिसमें कथित तौर पर रामलला की तस्वीर जमीन पर रखी गई थी, पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत दीनेन्द्र दास ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। उन्होंने संसद सदस्यों से धार्मिक आस्था और भगवान राम की छवि का सम्मान करने की अपील की। दास ने यह भी कहा कि राम मंदिर में पूजा और दर्शन सुचाारु रूप से चल रहे हैं और रोज़ाना आरती और अनुष्ठान वैष्णव परंपरा के अनुसार किए जा रहे हैं।

दास ने पहले कहा था कि 25 जुलाई से दान संभालने की प्रक्रिया के हर चरण, गिनती वाले कमरे से खाली बक्से हटाने से लेकर उन्हें ले जाने, भरने, सील करने और वापस लाने तक की लगातार वीडियोग्राफी के ज़रिए निगरानी की जा रही है। इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए आठ सदस्यीय निगरानी टीम तैनात की गई है, जिसमें बैंक कर्मचारी, ट्रस्ट के प्रतिनिधि, निजी सुरक्षाकर्मी और अन्य नियुक्त कर्मचारी शामिल हैं। मंदिर परिसर में लगी लगभग 40 दान पेटियों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है।

ट्रस्ट के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने के लिए दो पेशेवर वीडियोग्राफर तैनात करने के साथ हर जगह पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। दान की गिनती वाले कमरे के अंदर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गिनती वाले कमरे में पहुंचने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी दान से भरे बक्सों को सील करते हैं।

यह बढ़ी हुई निगरानी मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद शुरू की गई थी, जिसके कारण विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) से जांच कराई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। इस विवाद के कारण मंदिर ट्रस्ट में भी बदलाव हुए हैं और मामला सामने आने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पद छोड़ दिए।

Continue reading on the app

सीएए नागरिकता छीनता नहीं बल्कि प्रदान करता है: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

सीएए नागरिकता छीनता नहीं बल्कि प्रदान करता है: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: गजब गुलवीर… 5000 मीटर रेस में भी जीता ब्रॉन्ज, भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल

भारतीय सेना ने देश को सिर्फ जवान ही नहीं बल्कि कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं और गुलवीर उनमें से ही एक हैं. लॉन्ग डिस्टेंस रन में पहले ही लगभग सारे नेशनल रिकॉर्ड रखने वाले गुलवीर ने CWG में 2 जबरदस्त मेडल जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा दिया है. Sun, 02 Aug 2026 00:46:14 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खराब मौसम से रुकी अमरनाथ यात्रा, फिर हुई शुरू | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T19:00:13+00:00

Rahul Gandhi, Pappu Yadav और Awadhesh Prasad पर Varanasi में FIR क्यों? | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T19:00:24+00:00

Viral Video | सांड ने एक झटके में उड़ाया शख्स | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:50:16+00:00

Kanpur Lal Imli Mill Mystery: 105 साल पुरानी घड़ी से गायब हुईं सुइयां! आखिर कौन चुरा ले गया समय? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers