Responsive Scrollable Menu

इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, MCLR में वृद्धि, 1 अगस्त से नए लेंडिंग रेट्स लागू

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया है। 1 अगस्त 2026 से लोन के नई ब्याज दरें (Loan Rates) लागू हो चुकी हैं। बैंक के इस फैसले का असर पर्सनल, व्हीकल समेत विभिन्न प्रकार के ऋणों पर पड़ेगा। बता दें कि एमसीएलआर वे दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। सभी बैंक इसमें समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहते हैं।

बीओआई ने यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक शुरू होने से पहले उठाया है। आरबीआई इस बैठक में अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा। रेपो रेट में बदलाव का फैसला भी ले सकता है, जिसका असर एमसीएलआर दरों पर भी पड़ता है। एमपीसी बैठक 3 से 5 अगस्त तक जारी रहेगी।

नई एमसीएलआर दरें जानें

ध्यान रखें कि बैंक ने केवल एक साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में बढ़ोत्तरी की है। बाकी सभी के लिए ब्याज दरें पहले की तरह ही बरकरार रहेंगी। 1 जुलाई को भी बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया था। पहले जहां एक साल के टेन्योर के लिए ब्याज 7.75% था, अब उसे 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.80% कर दिया गया है। वहीं ओवरराइट एमसीएल आर 7.85% है। एक महीने के लिए दरें 8.10, 3 महीने के लिए 8.25%, 6 महीने के लिए 8.65% और 3 साल के लिए 8.90% पर बरकरार हैं।

यहाँ चेक नई ब्याज दरें 

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।  3% से लेकर 6.70% तक ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। हालांकि ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 1 लाख से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर बैंक 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है, जिसकी अवधि 999 दिन है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वहीं बैंक  60 साल से लेकर 80 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। इस सुविधा के टेन्योर 6 महीने से लेकर 3 साल से कम होना चाहिए। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.65% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

एफडी की ब्याज दरें जानें 

Continue reading on the app

मुझे नहीं लगता मेरा काम अभी हुआ है… लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ना रिसीव करने पर बोले नसीरुद्दीन शाह

Actor Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अपने करियर में ऐसे रोल्स प्ले किए हैं जिसने उन्हें देश के सबसे काबिल एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई है. वे मौजूदा दौर में भारत के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. हाल ही में एक्टर ने बताया कि वे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से दूरी क्यों बनाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

5 दिग्गज क्रिकेटर... जिन्होंने एक नहीं, दो देशों के लिए खेले वनडे मैच, बदल दिया क्रिकेट का नक्शा

5 cricketer who Representing two countries in ODI: इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे अद्भुत मोड़ आए जब खिलाड़ियों ने एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों की जर्सी पहनी. केप्लर वेसल्स, क्लेटन लैंबर्ट और जेरेंट जोन्स जैसे 5 दिग्गजों की यह कहानी महज आंकड़ों का फेरबदल नहीं है, बल्कि सीमाओं से परे क्रिकेट के जुनून, बदलते वक्त और मैदान पर लिखे गए अनोखे इतिहास की एक दिलचस्प दास्तान है. Mon, 3 Aug 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Romance on Wheels' पड़ा भारी! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T01:15:09+00:00

Bankipur Byelection Result LIVE: कौन मारेगा बाजी? | Prashant vs Neeraj vs Rekha | BJP | JSP | RJD #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T01:05:22+00:00

Big Action on CJP LIVE: गालीबाजों पर चौंकाने वाला ऐलान..! | Abhijeet Dipke | Jantar Mantar | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T01:12:13+00:00

Live: सावन शिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल से लाइव | Sawan Shivratri | Ujjain Mahakal Live | Mahadev #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T01:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers