Responsive Scrollable Menu

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कप्तानी:रिंकू सिंह उप-कप्तान बने; डिफेंडिंग चैंपियन सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी

सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन टीम को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है। टीम में भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी शामिल हैं। रिंकू को उपकप्तान बनाया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण सेंट्रल जोन को पहले राउंड में बाय मिला है। टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में सीधे उतरेगी, जहां उसका सामना ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। टूर्नामेंट 23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगा, जबकि फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा। श्रीलंका टेस्ट टीम में शामिल सारांश जैन को भी जगह मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। उनके साथ हर्ष दुबे और उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी भी टीम में हैं। जीशान ने हाल ही में भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर पांच साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की थी। अमन को रणजी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला विदर्भ के ओपनर अमन मोखाडे को बेहतरीन 2025-26 रणजी सीजन का पुरस्कार मिला है। उन्होंने 11 पारियों में 760 रन 76 की औसत से बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर भारत-ए टीम में भी जगह बनाई थी। छत्तीसगढ़ के ओपनर आयुष पांडे को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने श्रीलंका दौरे पर भारत-ए के लिए डेब्यू किया था। सेंट्रल जोन की बैटिंग मजबूत मध्यक्रम में रजत पाटीदार के साथ विदर्भ के यश राठौड़ अहम भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर के अलावा नचिकेत भूटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आर्यन जुयाल संभाल सकते हैं, जबकि कुणाल सिंह राठौड़ बैकअप विकेटकीपर होंगे। सेंट्रल जोन की टीम रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अर्शद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ में जूडो में 15 मिनट में अस्मिता-हर्ष गोल्ड जीते कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अस्मिता डे ने गेम्स के इतिहास में जूडो में देश को पहला गोल्ड दिलाया। इसके 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता। यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जूडो में 3 मेडल आए। पूरी खबर…

Continue reading on the app

'मैं थोड़ा डरा हुआ था...' नीरज चोपड़ा ने खोला फाइनल का राज, बताया क्यों हाथ से निकल गया गोल्ड मेडल

'मैं थोड़ा डरा हुआ था...' नीरज चोपड़ा ने खोला फाइनल का राज, बताया क्यों हाथ से निकल गया गोल्ड मेडल

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026 Medal Tally: किस देश ने जीते कितने पदक और भारत किस स्थान पर रहा? देखें पूरी लिस्ट

CWG 2026 Medal Tally: ग्लास्गो 2 अगस्त को समाप्त हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला चौथा देश बना, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने इन खेलों में पदकों का शतक लगाया। Mon, 03 Aug 2026 07:09:20 +0530

  Videos
See all

Bengal के Malda में एक फ्लैट में मिला ₹2.5 करोड़ कैश | Suvendu Adhikari | Mamata Banerjee | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:17:07+00:00

Viral Video: स्कूल गई थीं छात्राएं, तभी कमरे में घुस गया कोबरा! | #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:14:50+00:00

Bankipur Bypoll Election Results: बांकीपुर में काउंटिंग सेंटर के बाहर क्या दिखा? | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:15:27+00:00

Ranchi Student Protest: झारखंड JPSC धांधली में बड़ा मोड़, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो | CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers