एफसीआरए बिल अगले हफ्ते लोकसभा में पेश होने की संभावना, विपक्ष ने कहा-ठप हो जाएगा एनजीओ का काम
एफसीआरए बिल अगले हफ्ते लोकसभा में पेश होने की संभावना, विपक्ष ने कहा-ठप हो जाएगा एनजीओ का काम
मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच से मारपीट:अज्ञात हमलावरों ने कार रुकवाकर पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया
चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) की पुरुष टीम के हेड कोच राजीव नय्यर के साथ मोहाली के सेक्टर 97 के पास मारपीट की घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को पांच अज्ञात लोगों ने उनकी कार रुकवाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर एक सफेद रंग की एसयूवी में सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मैच से लौटते समय हुआ हमला 58 वर्षीय राजीव नय्यर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 97 स्थित लॉन्चिंग पैड एकेडमी से लौट रहे थे। वहां वह अपनी टीम के लिए एक क्रिकेट मैच आयोजित करने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब मैच खत्म हुआ और वह अपनी कार से वापस जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। सेक्टर 37 के रहने वाले नय्यर ने इस हमले को बिना किसी उकसावे के की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है और न ही हमलावरों की पहचान की है। पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया सोहाना पुलिस स्टेशन में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने (रायटिंग) का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगा लिया है और मामले की जांच जारी है। पहले भी विवादों में रहे हैं कोच राजीव नय्यर हाल ही में एक विवाद के कारण चर्चा में थे। नवंबर 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाफ बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इंदौर दौरे पर सहायक कोच संदीप अरोड़ा ने नय्यर पर थप्पड़ मारने और अपमानित करने का आरोप लगाया था। उस शिकायत के बाद नय्यर को छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई थी। फिलहाल, नय्यर अक्टूबर में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को तैयार कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama

















