Responsive Scrollable Menu

Bhindi Ka Gutka Recipe: रोज की सब्जी छोड़िए, 15 मिनट में बनाइए चटपटा 'भिंडी का गुटका'

Bhindi Ka Gutka: अगर आप भिंडी की नई और चटपटी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो भिंडी का गुटका एक गजब की डिश है.यह रेसिपी 10 से 15 मिनट में आसानी से तैयार हो जाती है. इसका स्वाद मसालेदार और बिल्कुल अलग होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले जीरा, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और तेजपत्ता का पेस्ट तैयार करें. इसके बाद भिंडी को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें जीरा और राई का तड़का लगाएं. फिर तैयार मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें. इसमें एक चम्मच बेसन डालें. चाहें तो थोड़ा दही मिलाकर भी बेसन डाल सकते हैं. अब कटी हुई भिंडी डालकर अच्छी तरह भूनें. इसके बाद एक टमाटर के बड़े टुकड़े डालें. कड़ाही को ढककर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में गैस बंद करने से पहले ऊपर से नींबू का रस डालें और हरा धनिया छिड़क दें.

Continue reading on the app

Navratan Korma Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा शाही नवरत्न कोरमा, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Navratan Korma Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो शाही नवरत्न कोरमा बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह डिश सब्जियों, पनीर, मखाना, मेवे और मलाईदार ग्रेवी से तैयार होती है. इसे कम समय में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दिया जा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू, मगज, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और थोड़ा नमक डालकर 15 मिनट तक उबालें. ठंडा होने पर साबुत मसाले निकालकर बाकी मिश्रण का चिकना पेस्ट बना लें.इस बीच गाजर, फूलगोभी, बीन्स, मटर और स्वीट कॉर्न को 3-4 मिनट तक हल्का उबाल लें.एक कड़ाही में काजू, किशमिश और मखाना हल्का भून लें. अब कड़ाही में तैयार ग्रेवी डालें और कुछ मिनट पकाएं. फिर इसमें उबली सब्जियां, पनीर, भुने मेवे, मखाना और अपनी पसंद के कटे फल मिलाएं. इसके बाद फ्रेश क्रीम, मक्खन, सफेद मिर्च, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. स्वाद के अनुसार नमक और चाहें तो थोड़ा चीनी भी मिला सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा कितने कमाते हैं, कहां-कहां से होती है कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा खेल के मैदान पर तिरंगा लहराने के साथ-साथ कमाई और लाइफस्टाइल के मामले में भी नए कीर्तिमान रच रहे हैं. दो ओलंपिक पदक जीत चुके 28 वर्षीय नीरज की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ पहुंच चुकी है. खेल पुरस्कारों, सेना की सैलरी और 24 से अधिक बड़े ब्रांड्स के साथ विज्ञापनों से वे हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं. पानीपत में आलीशान बंगले के अलावा उनके गैरेज में रेंज रोवर, मस्टैंग और हार्ले-डेविडसन जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं. Sat, 1 Aug 2026 18:33:30 +0530

  Videos
See all

चीन में पुरुषों की नाराजगी की वजह बना दहेज? [China and the issue of Bride Price] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:15:03+00:00

F 35 crash: America का सबसे शक्तिशाली जेट क्रैश | California | Iran America War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:10:05+00:00

Nathu La Border Trade Reopens: 6 साल बाद खुला नाथुला बॉर्डर! भारत-चीन व्यापार फिर शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:15:11+00:00

Viral Video: टोल विवाद ने लिया उग्र रूप! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:02:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers