मैं पीएम मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं, भाजपा से इस्तीफा देते ही बोले शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें वह कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं।
नाम, शौहरत छोड़ किसान बना एक्टर, खेती में दौलत लगाकर हुआ कंगाल, कर्जदारों से सुनीं गालियां
Rajesh Kumar: एक दौर था जब टीवी की दुनिया में राजेश कुमार की गिनती सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में होती थी। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में निभाया गया उनका रोशेश साराभाई का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। सफलता, पहचान और लगातार मिल रहे काम के बीच ऐसा लग रहा था कि उनका करियर बुलंदियों पर है। लेकिन इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। एक्टिंग की चमक-दमक से दूर होकर उन्होंने खेती का रास्ता चुना।
यह कदम उनके लिए सिर्फ करियर का बदलाव नहीं, बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा साबित हुआ। हाल ही में अभिनेता ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि इस फैसले के बाद उन्हें आर्थिक तंगी, कर्ज और अपमान तक का सामना करना पड़ा।
खेती में लगा दिया सब कुछ, लेकिन हो गया बड़ा नुकसान
'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में राजेश ने बताया कि कैसे एक्टिंग छोड़कर खेती करने के फैसले की वजह से 42 साल की उम्र में उनकी आर्थिक सुरक्षा छिन गई। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब भगवान की योजना का हिस्सा था। हुआ यह कि जब मेरा करियर अपने चरम पर था, तब 42 साल की उम्र में मैंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। मैंने खेती शुरू की और सब कुछ गंवा दिया। फिर 2022 में मैं एक्टिंग में वापस लौटा। उन 5 सालों ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया। मैं ज़्यादा असल और ज़मीन से जुड़ा इंसान बन गया। मेरा मतलब है कि मैं दुख की गहराई को समझ पाया—कि एक इंसान कितना दर्द सह सकता है और जब आपके पास कुछ नहीं बचता, तो कितना अपमानजनक महसूस होता है।"
कार बेचनी पड़ी, रिकवरी एजेंट्स से भी सुननी पड़ी खरी-खोटी
राजेश कुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने में असमर्थ रहने पर रिकवरी एजेंट्स उन्हें लगातार फोन करते थे और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।
उन्होंने याद करते हुए कहा कि कई बार रिकवरी एजेंट उनके घर के नीचे वॉचमैन के केबिन में फोन कर उन्हें बुलाते और सबके सामने बुरा-भला कहते थे। इतना ही नहीं, उनके पास जो आखिरी कार बची थी, वह भी उन्हें अपने किसानों को देनी पड़ी क्योंकि वह उनका भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
मुश्किल वक्त में नहीं हारी हिम्मत
राजेश कुमार का कहना है कि जीवन के इतने कठिन दौर से गुजरने के बावजूद उन्होंने खुद को कभी मानसिक रूप से टूटने नहीं दिया। उन्होंने न तो निराशा को अपने ऊपर हावी होने दिया और न ही नकारात्मक सोच को।
उनके अनुसार, इस पूरे संघर्ष ने उन्हें जीवन की वास्तविकता समझाई और सिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में भी इंसान सीखते हुए आगे बढ़ सकता है।
2022 में की एक्टिंग में वापसी
कई वर्षों के संघर्ष के बाद राजेश कुमार ने 2022 में फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी की। हाल के वर्षों में राजेश कुमार ने वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा वह 'राणा नायडू' और 'फ्रीडम एट मिडनाइट' जैसी चर्चित वेब सीरीज में भी नजर आए। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'सैयारा', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'निशांची' समेत कई प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















