'मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे...,' IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होते ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. तब से लेकर अब तक हर दिन हार्दिक के ट्रेड होने की खबर सामने आती रहती है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छोड़कर सभी 8 टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. वहीं कभी खबर आती है कि हार्दिक कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं और उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबर सामने आ रही है कि हार्दिक को चेन्नई सुपर किंग्स अपने साथ जोड़ सकती है. इन सभी खबरों के बीच कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या का एक बड़ा बयान सामने आया है.
हार्दिक के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की खबर तेज
बीते कुछ दिन से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी ट्रेड डील हो सकती है. हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से 2 खिलाड़ियों की मांग कर सकती है. इससे भी अहम बात है कि ऐसा बताया जा रहा है कि हार्दिक चेन्नई से कप्तानी की मांग कर रहे हैं. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. इसी बीच हार्दिक पांड्या ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है.
हार्दिक पांड्या ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
हार्दिक पांड्या ने एक टॉक शो में अपनी कप्तानी को लेकर बड़ी बात कही है. हार्दिक ने कहा, नेतृत्व को लेकर मैंने कभी भी खुद पर शक नहीं किया. यह हमेशा इस बात को जानने के बारे में था कि मैं एक लीडर हूं. यह जानने के बारे में था कि मैं जिस भी टीम में खेलता हूं, वहां मेरी एक ताकत और मौजूदगी है, जहां अगर कहा जाए तो सभी 11 खिलाड़ी मेरे पीछे चलेंगे. मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि लीडर बनने के लिए किसी का कप्तान होना जरूरी नहीं है, क्योंकि आप एक खिलाड़ी के रूप में भी ऐसा कर सकते हैं.
???? I DON'T NEED CAPTAINCY TO LEAD – HARDIK PANDYA BIG STATEMENT ????
— Sam (@cricsam02) August 1, 2026
????️: I never doubted myself when it comes to leadership. It was always about knowing that I am a leader, knowing that I have the power and presence in any team that I play, where all 11 players will follow me if… pic.twitter.com/dT84LjUeXq
क्या हार्दिक को कप्तान बनाएगी CSK?
हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा था. इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. वहीं, जब से हार्दिक को मुंबई ने कप्तान बनाया है, तब से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया गया कि मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम भी दो गुटों में बंट गया है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होते ही चर्चा तेज हो गई कि हार्दिक पांड्या किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. तब से हार्दिक को लेकर कोई ना कोई रिपोर्ट्स सामने आ रही है, लेकिन बीते दिनों से उनका चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की खबरें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने कप्तानी की शर्त भी रखी है. अब देखने वाली बात होगी कि अगर वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनते हैं तो फिर क्या उन्हें कप्तानी मिलती है या नहीं, क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही CSK के कप्तान हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, 3 दिन का होगा अब ये मुकाबला
पीएम-वीबीआरवाई के पहले साल में 72 लाख से अधिक लोगों को मिला औपचारिक रोजगार
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) लागू होने के पहले ही वर्ष में 72 लाख से अधिक पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी औपचारिक कार्यबल (फॉर्मल वर्कफोर्स) से जुड़े हैं। सरकार ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजित करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।
सरकार के अनुसार, योजना के लाभार्थियों में करीब 30 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन राशि पहले ही मिल चुकी है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजीकरण और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के साथ रोजगार को जोड़कर पीएम-वीबीआरवाई देश के संगठित श्रम बाजार को मजबूत बना रही है और अधिक सुरक्षित कार्यबल तैयार करने में मदद कर रही है।
पारदर्शी और ईपीएफओ द्वारा संचालित इस व्यवस्था के जरिए कार्यबल के औपचारिककरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
यह योजना अगस्त 2025 में घोषित की गई थी और 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। इसके लिए सरकार ने 99,446 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
योजना का लक्ष्य 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है, जिनमें 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी शामिल हैं। यह योजना युवाओं को ईपीएफओ पंजीकरण के माध्यम से संगठित क्षेत्र में रोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। साथ ही, विशेष रूप से श्रम-प्रधान विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने का भी उद्देश्य रखती है। यह राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन के साथ मिलकर नए और विस्तार कर रहे उद्योगों में रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देती है।
पीएम-वीबीआरवाई दो हिस्सों वाली प्रोत्साहन व्यवस्था पर आधारित है। इसके तहत प्रति माह 1 लाख रुपए तक वेतन पाने वाले पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को उनके एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर, अधिकतम 15,000 रुपए तक का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाता है।
यह राशि दो किस्तों में जारी की जाती है। पहली किस्त 6 महीने की नौकरी पूरी होने के बाद और दूसरी किस्त लगातार 12 महीने सेवा देने तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद दी जाती है। प्रोत्साहन राशि का एक हिस्सा निर्धारित बचत साधन में निवेश किया जाता है, जिसे कर्मचारी बाद में निकाल सकते हैं। इससे बचत की आदत और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।
वहीं, नियोक्ताओं को प्रत्येक पात्र अतिरिक्त कर्मचारी, जिसे कम से कम छह महीने तक नौकरी पर रखा जाता है, के लिए दो वर्षों तक प्रति माह 3,000 रुपए तक का प्रोत्साहन मिलता है। इससे कंपनियों की भर्ती लागत कम होती है और लंबे समय तक रोजगार बनाए रखने को बढ़ावा मिलता है। यह लाभ उन कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है, जिनका मासिक वेतन 1 लाख रुपये तक है।
सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र की रोजगार क्षमता को देखते हुए इस क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन अवधि को तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया है, ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित किए जा सकें।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















