Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी
कल का मौसम, 2 अगस्त: देशभर में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होती दिख रही है. भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. असम, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई हिस्सों में मानसून अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है. भारी बारिश के कारण कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की चेतावनी और हवाओं की रफ्तार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की ट्रफ रेखा इस समय विशेष स्थिति में बनी हुई है. इसके असर से पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश के दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लोगों और मछुराहों को सतर्क रहने की सलाह दी है तथा समुद्र में न जाने की हिदायत दी है.
2 अगस्त को इन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 अगस्त को देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, असम और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी आशंका है.
मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है. हालांकि, जिन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुहावना मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती रहेगी. इससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय मौसम काफी आरामदायक रहेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.
Latest satellite animation pic.twitter.com/9QZysxYhOp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 1, 2026
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून का असर बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है. राज्य के पूर्वी इलाकों जैसे लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में भारी बारिश को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में भी बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर सकता है और यातायात प्रभावित हो सकता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्क रहें और बेवजह घर से बाहर न निकलें.
बिहार में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
बिहार में भी मानसून की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. पटना, मुजफ्फरपुर, गया और अररिया समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश और तेज हवाओं के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा लगातार बना रहता है.
| शहर | अधिकतम तापमान (2 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (2 अगस्त) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 33°C | 26°C |
| मुंबई | 30°C | 26°C |
| चेन्नई | 38°C | 28°C |
| कोलकाता | 33°C | 28°C |
| लखनऊ | 34°C | 27°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| रांची | 31°C | 23°C |
| भोपाल | 30°C | 22°C |
| जयपुर | 34°C | 26°C |
| शिमला | 23°C | 17°C |
| नैनीताल | 22°C | 16°C |
पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड का हाल
पहाड़ी राज्यों में मानसून हमेशा अपने साथ बड़ी चुनौतियां लेकर आता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में मौसम विभाग ने व्यापक बारिश की संभावना व्यक्त की है. शिमला, मंडी, कांगड़ा और देहरादून जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से भूस्खलन यानी पहाड़ धकने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे सड़कों के बंद होने का डर रहता है. प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम का हाल जरूर जांच लें और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें.
जम्मू-कश्मीर में भी पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. कुछ इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ने से परेशानी का माहौल देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार वहां हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
राजस्थान में कल भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में कल (2 अगस्त) मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्सों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी, जबकि कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD के मुताबिक, 3 अगस्त से मानसून के उत्तर की ओर खिसकने के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं. हालांकि, 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
सुरक्षा के उपाय और जरूरी सलाह
मानसून के इस उग्र रूप को देखते हुए सभी प्रभावित राज्यों में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. लोगों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और खराब मौसम में यात्रा करने से बचें. अगर आपको सफर करना ही पड़े तो मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर ले लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. किसान भाइयों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध रखें.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से एक्टिव, इस वीकेंड गुजरात-असम समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट
Pappu Yadav: संसद में ये कैसी नई राजनीति #parliament #pappuyadav #viralnews #shorts
Pappu Yadav: संसद में ये कैसी नई राजनीति #parliament #pappuyadav #viralnews #shorts डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, ram mandir donation controversy, US Iran war, neet paper leak case, weather news, parliament monsoon session, ayodhya love jihad, assam floods, amarnath yatra suspended, gujarat heavy rain, arunachal pradesh flood, nagaland flood, joshimath rain, kanwar yatra, pakistan violence, nepal violence
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18















.jpg)



