Responsive Scrollable Menu

Redmi K100 Pro Series: 200MP कैमरा और 9,070mAh बैटरी वाले दो धांसू फन लाया रेडमी, जानिए इनकी खासियत-कीमत

Redmi K100 Pro Series Launched: शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने चीन में अपनी नई Redmi K100 Pro Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max दो स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों फोन में फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Pro Max मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,070mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने दोनों फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

Redmi K100 Pro के फीचर्स
Redmi K100 Pro में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5V Series चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 5,150mm² का ice-cooled circulating pump दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें अपना D2 डिस्क्रीट ग्राफिक्स और T1+ सिग्नल बूस्टर चिप भी दिया है, जिससे गेमिंग और कनेक्टिविटी परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है।

185Hz OLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा
Redmi K100 Pro में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2510 × 1156 पिक्सल है और यह 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में M11 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और यह फुल-स्क्रीन मोड में 2,200 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकता है। फोन में फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़ेः- सिर्फ ₹1,100 में आए नए TWS Earbuds: फुल चार्ज पर चलेंगे 49 घंटे, मिलेगा 50dB ANC और कई खास फीचर्स

8,580mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
Redmi K100 Pro में 8,580mAh की Jinshajiang बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसमें 26 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट और 945Wh/L की एनर्जी डेंसिटी है। फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

फोन की मोटाई 8.55mm और वजन 218 ग्राम है। इसे ब्लैक, व्हाइट, शिमरिंग लाइट और Cabernet Sauvignon रेड कलर में पेश किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP66, IP68 और IP69 डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है और इसमें HyperOS 3.0 मिलता है।

Redmi K100 Pro Max के फीचर्स 
सीरीज का टॉप मॉडल Redmi K100 Pro Max है, जिसमें फुल-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें भी LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस मॉडल में कूलिंग सिस्टम को और बड़ा किया है और इसमें 6,300mm² का ice-sealed circulating cooling pump दिया गया है।

Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2608 × 1200 पिक्सल है। यह डिस्प्ले भी 185Hz रिफ्रेश रेट और M11 ल्यूमिनसेंट मटेरियल के साथ आता है।

Pro Max का कैमरा भी ज्यादा दमदार
Redmi K100 Pro Max के कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। फोन के पीछे OIS के साथ 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यानी स्टैंडर्ड Pro मॉडल की तुलना में Pro Max में टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दोनों ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन वाले हैं।

100W चार्जिंग के साथ 9,070mAh बैटरी
Redmi K100 Pro Max में 9,070mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 16 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 8.45mm है और इसका वजन 238 ग्राम है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Pro Max में कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 Gen 1 इंटरफेस मिलता है। ऑडियो के लिए कंपनी ने 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया है, जिसमें डुअल 1115D मास्टर-लेवल स्पीकर और Deco 2016 टैबलेट-लेवल स्पीकर शामिल हैं। इसमें भी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66/IP68/IP69 रेटिंग और HyperOS 3.0 मिलता है।

Redmi K100 Pro और Pro Max की कीमत
चीन में Redmi K100 Pro की शुरुआती कीमत 3,699 युआन यानी करीब 550 डॉलर रखी गई है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन, 12GB + 512GB की 4,099 युआन, 16GB + 256GB की 4,299 युआन और 16GB + 512GB टॉप वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन है।

वहीं Redmi K100 Pro Max की शुरुआती कीमत 4,499 युआन यानी करीब 670 डॉलर है। इसका 12GB + 256GB मॉडल 4,499 युआन, 12GB + 512GB मॉडल 4,899 युआन और 16GB + 256GB मॉडल 5,099 युआन में आता है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 5,499 युआन है, जबकि टॉप 16GB + 1TB मॉडल 5,999 युआन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। अन्य बाजारों में इनकी उपलब्धता और कीमत को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

Continue reading on the app

Fact Check: मेरठ के ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ में अभी तक साहिल-मुस्कान को नहीं मिली सजा, अदालत में जारी है सुनवाई

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मेरठ के बहुचर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ने सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी साहिल को फांसी और मुस्कान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस पोस्ट […]

The post Fact Check: मेरठ के ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ में अभी तक साहिल-मुस्कान को नहीं मिली सजा, अदालत में जारी है सुनवाई appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, भारत के नाम रहा कोलंबो टेस्ट का पहला दिन

IND vs SL 2nd Test Day-1 Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की. मेहमान टीम ने देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी के दम पर दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों का सामना करते हुए 5 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन भारत की नजरें इस टोटल को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की होंगी. Sun, 23 Aug 2026 17:57:00 +0530

  Videos
See all

India Development News: मेरी ज़िंदगी, मेरा भारत — 16 कहानियां... बदलाव की जुबानी। India Stories #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:45:06+00:00

Changing India: मोदी के विजन ने कैसे बदली तस्वीर? Woman Entrepreneur Meena Kaviya ने बताया | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:46:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers