IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, 3 दिन का होगा अब ये मुकाबला
IND vs SL Test Series Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई कि उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं और इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे. बुमराह की वापसी से भारत की टेस्ट टीम के पेस अटैक को मजबूती मिलेगी. वहीं, अब प्रैक्टिस मैच के शेड्यूल में एक बदलाव हुआ है. अब प्रैक्टिस मैच 4 दिन नहीं बल्कि सिर्फ 3 दिन तक ही खेला जाएगा.
प्रैक्टिस मैच की तारीखों में बदलाव
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 4 दिवसीय एक प्रैक्टिस मैच खेला जाने वाला था. मगर, अब प्रैक्टिस मैच की तारीखों में बदलाव हुआ है. असल में, टीम की घोषणा करते समय बीसीसीआई ने अभ्यास मैच को लेकर कहा था कि सीरीज से पहले, टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रेक्टिस मैच खेलेगी. जबकि अब ये मैच 4 दिन के बजाए 3 दिन का होगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त को ही होगी.
MASSIVE UPDATE ON INDIA VS SRI LANKA TEST SERIES:
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
- India playing the warm-up game against a local Sri Lankan XI starting on August 7.
- Originally scheduled to be a four day fixtures, will now be a three-day game. (Cricbuzz) pic.twitter.com/lD9FxOpJR5
4 दिवसीय अभ्यास मैच होने वाला था. लेकिन अब इस अभ्यास मैच में एक बदलाव हुआ है. पहले ये अभ्यास मैच 4 दिवसीय होने वाला था. लेकिन अब इसे एक दिन छोटा कर दिया गया है. यानी अब ये अभ्यास मैच 3 दिन का खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी. यह सामने आया है कि बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन सहित सभी संबंधित पक्षों को इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है. यह मैच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड में खेला जाएगा.
श्रीलंका टीम का अभी नहीं हुआ है ऐलान
भारत के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अब तक श्रीलंका क्रिकेट टीम ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए लंकाई टीम अपने स्क्वाड का ऐलान कब करती है.
IND VS SL सीरीज का शेड्यूल
???? News ????#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 7-9 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गाले | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) | सुबह 10:00 बजे |
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय नाम
हाईवे पर सफर हुआ और आसान! आज से नए टोल सिस्टम के तहत बिना रुके कटेगा टोल, जानें पूरी प्रक्रिया
हाईवे पर सफर हुआ और आसान! आज से नए टोल सिस्टम के तहत बिना रुके कटेगा टोल, जानें पूरी प्रक्रिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama



















