Responsive Scrollable Menu

Realme 16x 5G Launch: 7,000mAh बैटरी वाले धांसू फोन की कल शुरू होगी सेल, मिलेगा ₹3,000 का डिस्काउंट

Realme 16x 5G Launch: Realme ने भारत में अपना नया Realme 16x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री 13 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। खास बात यह है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। 

फोन की शुरुआती कीमत ₹25,999 है और लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹3,000 तक का फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, फीचर्स और ऑफर्स के बारे में। 

Realme 16x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme 16x 5G में 6.81 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस हाई-ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक जाती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल का अनुभव ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300mm² का “AirFlow EV System” और GT Boost दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम रहेगा।

7,000mAh की बड़ी बैटरी
Realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी एक साल इस्तेमाल के बाद 97.28 प्रतिशत से ज्यादा और दो साल बाद 94.48 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है। इसके लिए फोन में AI Long-Life Algorithm दिया गया है।

50MP कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Realme 16x 5G के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम में Ultra Clarity, Eraser, Glare Remover, Motion Photo और Dual-View Video जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है।

IP65 रेटिंग और Rain Touch Mode
फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की धार से सुरक्षा देती है। इसके अलावा इसमें Rain Touch Mode दिया गया है, जिसकी मदद से गीली उंगलियों से भी स्क्रीन को इस्तेमाल किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश के साथ मेटल एक्सेंट दिए गए हैं। Realme ने इसे अपने Blooming Design लैंग्वेज के तहत तैयार किया है।

Realme 16x 5G की कीमत और सेल
भारत में Realme 16x 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹25,999, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और टॉप 6GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹30,999 रखी गई है।

फोन को Glory White और Endurance Brown कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस और EMI पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा। Realme 16x 5G की बिक्री 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Realme की वेबसाइट और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

Continue reading on the app

Saif Ali Khan के बर्थडे पर Kareena ने लुटाया प्यार: रोमांटिक PICS शेयर कर बोलीं- ‘तुम्हारे बिना जिंदगी बोरिंग होती’

Saif Ali Khan Birthday: सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। करीना की इस पोस्ट में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके परिवार की भी झलक देखने को मिली।

करीना ने खास अंदाज में सैफ को किया विश

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक एल्बम शेयर किया। इसके साथ उन्होंने सैफ के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। करीना ने लिखा, “मेरे हमेशा मेरे साथ रहने वाले साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती।” 

सैफ की इजाजत से शेयर की तस्वीरें
करीना ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने ये तस्वीरें सैफ की इजाजत के बाद ही शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि इस इंस्टाग्राम पोस्ट की सभी तस्वीरें सैफ ने अप्रूव की हैं और उन्हें अपनी तस्वीरें पोस्ट होते देखना पसंद है। फोटो एल्बम में दोनों के रोमांटिक पलों के अलावा उनके बेटों तैमूर और जेह की भी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में करीना सैफ के साथ वेकेशन के दौरान पोज देती नजर आईं।

‘टशन’ का गाना भी किया शेयर
करीना ने इस पोस्ट के साथ अपनी और सैफ की फिल्म ‘टशन’ का गाना ‘दिल डांस मारे’ भी लगाया। यह फिल्म दोनों के लिए खास है, क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी थी।

2012 में हुई थी दोनों की शादी

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Wedding

करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जेह अली खान। करीना और सैफ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘एलओसी कारगिल’, ‘ओमकारा’, ‘टशन’, ‘कुर्बान’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फैंस दोनों को प्यार से ‘सैफीना’ भी कहते हैं।

‘हैवान’ में नजर आएंगे सैफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- 53 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे अनुराग कश्यप: 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे तीसरी शादी? जानिए कौन है शुभ्रा शेट्टी

Continue reading on the app

  Sports

UP T20 League 2026: स्वास्तिक चिकारा ने की छक्कों की बरसात, एक मैच में इतने रन किसी बल्लेबाज ने नहीं मारे

Swastik Chikara ने यूपी T20 लीग 2026 में 22 अगस्त की शाम सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होने सिर्फ 46 गेंदों पर ऐसी तबाही मचाई कि कानपुर सुपरस्टार्स की टीम मेरठ मावेरिक्स के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो गई. Sun, 23 Aug 2026 07:19:55 +0530

  Videos
See all

8 बजे की सुपरफास्ट खबरें | Weather Update Today | Flood News Today | Pakistan News | Hafiz Saeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:46:01+00:00

Iran America War Live : Strait of Hormuz | Trump | US | Middle East WAR | Dubai Attack | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:43:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers