Responsive Scrollable Menu

कभी फेंकता था ते गेंद, अब फेंका भला कौन हैं वो जिसने नीरज चोपड़ा को हराया

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौटे नीरज से भारतीय प्रशंसकों को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन इस बार श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक जीत लिया. दिलचस्प बात यह है कि रुमेश ने अपने करियर की शुरुआत जैवलिन थ्रो से नहीं, बल्कि क्रिकेट से की थी. उन्होंने श्रीलंका के लिए अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट भी खेला है. क्रिकेट से एथलेटिक्स की ओर रुख करने के बाद रुमेश ने जैवलिन थ्रो में अपनी पहचान बनाई और अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी.

Continue reading on the app

तोते के बिछड़ने से परिवार बेचैन, रखा 50 हजार रुपये का इनाम, तलाश के लिए शहर भर में हो रही ई रिक्शा से मुनादी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंसान और पक्षी के बीच के प्रेम का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है, एक परिवार का पालतू तोता जिसे वे प्यार से शाकुंतला कहकर बुलाते थे अचानक उड़ गया.. उसके जाने के बाद से परिवार के लोग बेचैन हैं, घर में शाकुंतला की आवाज सुनाई नहीं देने से किसी का मन नहीं लग रहा, परिवार ने उनके मिट्ठू को ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है साथ ही इसके लिए ई रिक्शा से मुनादी भी करवाई जा रही है।

ग्वालियर में कलेक्ट्रेट रोड पर अलकापुरी कॉलोनी के पास एनजी ग्रांड सोसायटी में रहने वाले शशांक ओझा का परिवार पिछले कुछ दिनों से बेचैन है उनकी बेचनी का कारण है उनके पालतू तोते शाकुंतला का गुम हो जाना,  परिवार के अनुसार तोता करीब एक वर्ष से उनके साथ रह रहा था और घर के सदस्यों की तरह परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुका था लेकिन जब स एवो उड़ा है तब से घर में किसी का मन नहीं लग रहा।

50 हजार रुपये की इनाम की घोषणा  

तोते और इस परिवार के प्रेम की कहानी का अंदाजा ऐसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी तलाश के लिए ई रिक्शा से मुनादी करवाई जा रही है, लाउडस्पीकर लगा रिक्शा पूरे क्षेत्र में घूम रहा है परिवार ने शाकुंतला को ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ई रिक्शा पर तोते शाकुंतला की तस्वीर

ई-रिक्शा पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें तोते की तस्वीर के साथ उसका हुलिया बताया गया है, जैसे उसके सिर [पर तिलक है, रिक्शा रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों मे घूम रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंच सके, ई-रिक्शा चालक सोनू के अनुसार वह प्रतिदिन विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में जाकर मुनादी कर रहा है, जिससे तोते के बारे में कोई जानकारी मिल सके औ रवो परिवार तक पहुंच जाए।

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2026: साक्षी ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, भारत के पदकों की संख्या इतनी हुई

ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हासिल हुआ है। साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इंग्लैंड की आर व्हाइट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। Sat, 01 Aug 2026 21:13:59 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान की गद्दारी से हिला अमेरिका! | USA Exposed Pakistan Action | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:10:34+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | गाली देने पर जेल हो सकता क्या ? #ytshorts #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:08:52+00:00

Jamnagar Husband Case : दो साल बाद कैसे पकड़ी गई पति को दफनाने वाली पत्नी? Jignesh Case | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:09:44+00:00

ACP Monika Shukla Viral Video : चलती बस के आगे सीना तानकर खड़ी हो गईं लेडी सिंघम | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:05:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers