Rashmika Mandanna: डांस करते-करते घायल हुईं रश्मिका मंदाना! 6 हफ्ते तक बेड रेस्ट पर रहेंगी, जानिए क्या हुआ
Rashmika Mandanna injured: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आगामी फिल्म के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें हिप (कूल्हे) में गंभीर चोट लग गई। इस चोट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छह सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में उनकी फिल्मों की शूटिंग और कई प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
डांस और एक्शन सीन करते समय लगी गंभीर चोट
रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका एक हाई-एनर्जी डांस और एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रही थीं। इसी दौरान उनके हिप का टेंडन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें किसी भी तरह की शूटिंग या अन्य पेशेवर गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी है।
बताया जा रहा है कि ऐसी चोट आमतौर पर उन लोगों में देखने को मिलती है, जो लगातार कठिन शारीरिक प्रशिक्षण या पेशेवर खेलों से जुड़े होते हैं।
6 सप्ताह तक करेंगी बेड रेस्ट
डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, रश्मिका पहले छह सप्ताह तक पूरी तरह आराम करेंगी। इसके बाद उनकी स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से रिहैबिलिटेशन शुरू किया जाएगा, ताकि वह सुरक्षित तरीके से दोबारा शूटिंग पर लौट सकें।
रश्मिका मंदाना इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'रणबाली' और 'मैसा' जैसी फिल्मों पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। ऐसे में उनकी चोट के कारण शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है।
अब तक रश्मिका मंदाना या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, चोट की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
अजित डोभाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि! लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित, अमित शाह ने दिया सम्मान
अजित डोभाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि! लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित, अमित शाह ने दिया सम्मान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama














.jpg)





