Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में 60 % की चाहत खुद का बिजनेस‎:2020 में 10% से कम ‎था स्वरोजगार, 2025 में 1.68 करोड़ हुई संख्या

अमेरिका में अपना कारोबार शुरू करने का‎ रुझान नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 2025 में‎ पूर्णकालिक स्वरोजगार करने वालों की संख्या‎ बढ़कर 1.68 करोड़ हो गई, जो इस सदी का‎ सबसे ऊंचा स्तर है। 2024 की शुरुआत से हर‎ महीने औसतन 4.66 लाख नए बिजनेस‎ आवेदन आ रहे हैं। जून 2026 में यह आंकड़ा‎ बढ़कर 5.31 लाख पहुंच गया, जो 2019 के‎ मासिक औसत का लगभग दोगुना है।‎ यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि‎1910 में 36% अमेरिकी स्वरोजगार करते थे,‎लेकिन 2020 तक उनका हिस्सा घटकर 10%‎ से भी कम रह गया था। अब यह रुझान फिर‎ तेजी से पलटा है। गैलप के अनुसार, करीब‎ 60% अमेरिकी आज भी नौकरी करने के‎ बजाय अपना व्यवसाय शुरू करना पसंद करते‎ हैं। इस बदलाव की नींव कोविड-19 महामारी‎ के दौरान पड़ी, जब नौकरी गंवाने वाले लाखों‎ लोगों ने स्वरोजगार का रास्ता चुना। फेडरल‎ सरकार के प्रोत्साहन पैकेज, ई-कॉमर्स के‎ विस्तार और बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‎(एआई) ने भी नया कारोबार शुरू करना‎ आसान बना दिया। विशेषज्ञ इसके पीछे तीन‎ प्रमुख कारण मानते हैं।‎ पहला कारण, रोजगार बाजार का बेहद ‎चुनौतीपूर्ण होना है। फेडरल रिजर्व बैंक के‎ अनुसार, नौकरी मिलने में कठिनाई ने लोगों को‎ उद्यमिता की ओर प्रेरित किया है। दूसरा उपभोग के बदलते पैटर्न हैं। बुजुर्ग‎ आबादी बढ़ने से उनकी देखभाल से जुड़े‎ कारोबार तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बेहतर एल्गोरिदम ने छोटे‎ कारोबारियों के लिए अलग उत्पाद बेचकर ‎ग्राहकों तक पहुंचना आसान बना दिया है।‎ तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण‎ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को माना ‎जा रहा है। एआई चैटबॉट्स ने वेबसाइट बनाना,‎स्थानीय नियम समझना और कई प्रशासनिक ‎काम बेहद आसान कर दिए हैं। हालांकि, एआई‎ के असर को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद भी हैं।‎ स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख केली‎लोफ्लर का मानना है कि एआई छोटे कारोबारों ‎को अधिक सक्षम बनाएगा और वे आगे चलकर‎ बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देंगे। अर्थशास्त्री‎ आरोन टेराजास के अनुसार, एआई से पैदा होने‎ वाला सबसे बड़ा आर्थिक लाभ बड़ी कंपनियों‎ के बजाय छोटे कारोबारियों और छोटे शहरों के ‎पेशेवरों तक पहुंच सकता है।‎ तीन कारणों से बढ़‎ रही है उद्यमिता‎ - सरकार नया बिजनेस शुरू ‎करने के लिए कई तरह की‎ सुविधाएं दे रही है।‎ - बुजुर्गों की आबादी बढ़ने के‎ कारण उनसे संबंधित कारोबार‎ लगातार बढ़ रहे हैं।‎‎ - एआई के कारण कारोबार‎ करना आसान होता जा रहा है।‎ दोगुना बढ़ा एआई का उपयोग‎ एक सर्वेक्षण के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के ‎लिए एआई का उपयोग करने वाले लोगों की हिस्सेदारी‎ 2023 और 2025 के बीच दोगुनी होकर 60% हो गई है।‎ एआई उन बाधाओं को कम करता है, जो पहले लोगों को‎ अपना काम शुरू करने से रोकती थीं। स्ट्राइप कंपनी के‎ अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि एआई उस क्षमता की कमी‎ को भर रहा है, जिसने कभी भर्ती को आवश्यक बनाया था।‎ महामारी ने भी बदले हालात‎ कोविड -19 महामारी ने स्वरोजगार करने वालों की‎ संख्या बढ़ाई है। पहले लोग बड़ी कंपनियों में सवैतनिक‎ नौकरी को ज्यादा अहमियत देते थे। रोजगार के मुख्य‎ स्रोत बड़े कॉर्पोरेशन थे। थिंक टैंक अमेरिकन‎ एंटरप्राइजेज इंस्टीट्यूट के अनुसार 1910 से लेकर‎ 2020 तक स्वरोजगार करने वाले अमेरिकियों की‎ संख्या में करीब 26 प्रतिशत की कमी आ गई थी,‎ लेकिन इसके बाद के वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है।‎

Continue reading on the app

साइको किलर सिपाही! पहले महिला से छेड़छाड़, जेल से बाहर आते ही 10 साल की मासूम की हत्या

अभिषेक यादव इससे पहले भी एक महिला से छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट के आरोप में जेल जा चुका था. बाद में वह जमानत पर बाहर आया, फिर दोबारा पुलिस की नौकरी जॉइन की और एक बार फिर हैवानियत को अंजाम दे दिया.

Continue reading on the app

  Sports

Ankush Panghal: कभी बिना रिंग के सीखी बॉक्सिंग, अब अंकुश ने जीता CWG का गोल्ड, पलट दी हारी हुई बाजी

Indian Boxing in CWG 2026: पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे अंकुश ने इस फाइनल से पहले अपने सभी मैच एकतरफा अंदाज में 5-0 से जीते थे. वहीं फाइनल में उनका विरोधी भी ऐसे ही रिकॉर्ड के साथ उतरा था. मगर आखिरकार बाजी भारतीय बॉक्सर ने मारी. Sat, 01 Aug 2026 23:39:42 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Viral: 'चंदा चोरी' मामले पर पप्पू यादव गुस्से से आगबबूला क्यों हुए ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:31:23+00:00

Kanpur Lal Imli Mill Mystery: 105 साल पुरानी घड़ी से गायब हुईं सुइयां! आखिर कौन चुरा ले गया समय? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:45:31+00:00

Viral Video | विदाई समारोह के कथित वीडियो ने मचाई चर्चा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:40:27+00:00

CWG 2026: Common Wealth Games में भारत को बॉक्सिंग में पबली बार 7 Gold | India | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T18:32:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers