Shagun Sharma:'गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया, वो असलियत में...' एक्ट्रेस ने टीवी सुपरस्टार पर लगाया बड़ा आरोप
डायरेक्टर रोहित शेट्टी का टीवी रियलिटी शो 'Khatron Ke Khiladi 15' के शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शगुर शर्मा (Shagun Sharma) ने बिग बॉस विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पर गंभीर आरोप लगाए है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शूटिंग के दौरान उन्हें परेशान (Bully) करते थे। यहां तक की गौरव उन्हें सेट पर टारगेट करते थे और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी कमेंट करते थे।
गौरव खन्ना ने मुझे कई बार परेशान किया- शगुन शर्मा
फिल्मीज्ञान (Filmygyan) को दिए इंटरव्यू में "क्योंकि सांस भी" एक्ट्रेस Shagun Sharma ने कहा, "मुझे लगता है कि गौरव खन्ना ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं दोबारा नहीं मिलना चाहूंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "गौरव ने मुझे खतरों के खिलाड़ी शो के दौरान बहुत बुली किया। अगर पांच लोगों ने कोई टास्क किया और उनमें से चार ने उसे बीच में छोड़ दिया, तो उन चार लोगों में भी वह सबसे ज्यादा मुझे ही टारगेट करते थे। वह कहते थे, 'ये तो छोड़ देती है', 'ये कमजोर है' और 'मत करो' जैसी बातें बोलते थे।" हालांकि Shagun ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में लोगों का व्यवहार अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह सकतीं कि गौरव असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं, जैसे शो के दौरान नजर आए।
Khatron Ke Khiladi 15 में बड़ा बदलाव
रोहित शेट्टी दो साल बाद शो को होस्ट कर रहे हैं। शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में पूरी हो चुकी है। इस सीजन में पहली बार पुराने कंटेस्टेंट्स और नए कंटेस्टेंट्स को एक साथ मुकाबला करते हुए देखा जाएगा। मेकर्स का दावा है कि यह अब तक का सबसे कठिन और अलग फॉर्मेट वाला सीजन होगा।
Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- Gaurav Khanna
- Shagun Sharma
- Avinash Mishra
- Avika Gor
- Jasmin Bhasin
- Rubina Dilaik
- Harsh Gujral
- Karan Wahi
- Rithvik Dhanjani
- Vishal Aditya Singh
- Orry (Orhan Awatramani)
- Farrhana Bhatt
गौरव खन्ना पहले भी रहे सुर्खियों में
हाल ही में Gaurav Khanna अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उनकी पत्नी आकांक्षा चामोला ( Akanksha Chamola) ने रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया था कि दोनों का तलाक हो रहा है। गौरव खन्ना और आकांक्षा चामोला ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।
Kangana: 15 साल की लड़की के माफीनामे पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया डिलीट
Kangana Ranaut: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा को लेकर वायरल हुई कथित तौर 15 साल की लड़की का माफीनामा सामने आया है। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़की ने कथित आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। लड़की का एक माफी मांगने वाला वीडियो सामने आने के बाद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।
'बच्चों को गलत विचारधारा से बचाने की जरूरत'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लड़की के माफीनामे का स्क्रीनशॉट शेयर किया। हालांकि बाद में इसे डिलीट भी कर दिया था। कंगना ने पोस्ट में लिखा था- “वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है कि उसने अपने पूरे जीवन में कभी मोदी जी के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं किया, लेकिन उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया, हमारी लड़कियां इतनी जल्दी बहक क्यों जाती हैं? आओ अपने बच्चों को दुष्ट नारीवादी और शैतानी वामपंथियों से बचाओ, हमें अपने बच्चों को उनसे बचाना होगा।”
वीडियो में लड़की का माफीनामा
FIR में लड़की की उम्र 25 साल बताई गई है। हालांकि, माफी मांगने वाले वीडियो में वह कहती है कि वह "सिर्फ 15 साल की" है। हरिभूमि इस वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।
वीडियो में लड़की कहती है, "मैं विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी और मैंने प्रधानमंत्री के बारे में बहुत सी बुरी बातें कहीं। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं पा रही हूं। प्लीज़ मुझे माफ कर दें।"
प्रधानमंत्री मोदी ने की थी माफी और संयम की अपील
इस घटनाक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से संयम और क्षमा की भावना अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा भटके हुए हो सकते हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज का दायित्व है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















