Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy H1: सैमसंग ला रहा प्रीमियम Over-Ear Headphone, एप्पल AirPods Max को मिलेगी टक्कर

सैमसंग जल्द ही प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Apple के AirPods Max को टक्कर देने के लिए अपने पहले Galaxy-ब्रांडेड वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस का इंटरनल कोडनेम ‘Galaxy H1’ बताया जा रहा है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इस प्रोडक्ट या इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Galaxy H1 जल्द हो सकते है लॉन्च 
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट Galaxy Wearable ऐप के कोड में एक फुल-साइज वायरलेस हेडफोन से जुड़े कुछ रेफरेंस मिले हैं। ऐप में मौजूद ग्राफिक्स और कनेक्शन से जुड़े एसेट्स संकेत देते हैं कि यह डिवाइस सैमसंग के मौजूदा वियरेबल इकोसिस्टम के जरिए मैनेज किया जा सकता है।

अगर सैमसंग इसे बाजार में उतारता है, तो यह कंपनी के Galaxy ऑडियो पोर्टफोलियो में एक बड़ा विस्तार होगा। फिलहाल कंपनी Galaxy-ब्रांडेड TWS ईयरबड्स बेचती है। इसके अलावा सैमसंग की HARMAN कंपनी के जरिए JBL, AKG और Harman Kardon जैसे ऑडियो ब्रांड्स पर भी पकड़ है। हालांकि, अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि Galaxy H1 में इन ब्रांड्स की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः iQOO 16 Leak: 165Hz 2K डिस्प्ले और 8,500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, कैमरा डिजाइन भी बदलेगा

मिल सकते हैं ये फीचर्स
अगर Galaxy H1 वास्तव में लॉन्च होता है, तो इसमें प्रीमियम हेडफोन वाले कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें Adaptive Noise Cancellation (ANC), Ambient/Transparency Mode, Bluetooth 6.0 और Multipoint Connectivity शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा सैमसंग अपने SSC UHQ हाई-बिटरेट ऑडियो कोडेक और Galaxy AI से जुड़े फीचर्स भी इसमें दे सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेडफोन की साउंड क्वालिटी में ड्राइवर डिजाइन और ऑडियो ट्यूनिंग भी अहम भूमिका निभाएंगे। सैमसंग इन दोनों क्षेत्रों में क्या बदलाव करता है, यह लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा।

Galaxy Ecosystem का मिलेगा फायदा
Galaxy H1 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका Galaxy इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन हो सकता है। इसमें Auto Switch जैसे फीचर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी मदद से हेडफोन को कंपैटिबल Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, Galaxy Book और स्मार्टवॉच के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

कब लॉन्च हो सकता है Galaxy H1?
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस नए वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। इसे अन्य Galaxy प्रोडक्ट्स के साथ भी पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, Galaxy H1 नाम पूरी तरह नया नहीं है। सैमसंग के Galaxy H1, Galaxy H3 और Galaxy H5 जैसे ट्रेडमार्क पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई प्रोडक्ट अब तक बाजार में नहीं आया।

ऐसे में फिलहाल Galaxy H1 को लेकर ज्यादा उम्मीदें लगाना जल्दबाजी होगी। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा या इस प्रोडक्ट से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Continue reading on the app

Fact Check: गौतम गंभीर के नाराज होने का वीडियो पुराना, टी20 वर्ल्ड कप से संबंधित नहीं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में […]

The post Fact Check: गौतम गंभीर के नाराज होने का वीडियो पुराना, टी20 वर्ल्ड कप से संबंधित नहीं appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

फोर्टिस ने शुरू किया ‘फिट गुरुग्राम’ अभियान, 4 अक्टूबर को होगी मैराथन; रजिस्ट्रेशन 22 से शुरू

फोर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम ने शुक्रवार 21 अगस्त को हेल्थ एवं वैलेनस मूवमेंट लॉन्च किया है, जो मिलेनियम सिटी में एक्टिव लिविंग और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देगा। फिट गुरुग्राम इसे नाम दिया है, जिसमें मुख्य 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन है। Fri, 21 Aug 2026 19:40:34 +0530

  Videos
See all

CJP Clash in Jaipur : Rajasthan के ग्रामीणों ने CJP के कार्यकर्ताओं को मारा मुक्का मुक्का | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:16:15+00:00

#shortvideo : वंदे मातरम् पर फंसे तो लाए पैलेट गन? | Rahul Gandhi Protest | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T14:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers