Responsive Scrollable Menu

Smart TV बढ़ा रहा है बिजली का बिल! ये छोटी गलतियां पड़ रही हैं भारी, जानिए कैसे बचाएं हर महीने पैसे

आज के समय में स्मार्ट टीवी लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। बड़े डिस्प्ले, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाओं ने मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन ज्यादातर लोग टीवी खरीदते समय केवल उसकी कीमत और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, जबकि उसे चलाने में आने वाला खर्च अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि कई बार नया टीवी घर में आने के बाद बिजली का बिल अचानक बढ़ा हुआ दिखाई देता है।

'फैंटम एनर्जी' क्या है और क्यों बढ़ाती है बिजली बिल?

बहुत से लोग सोचते हैं कि टीवी बंद होते ही उसकी बिजली खपत भी रुक जाती है। लेकिन हकीकत इससे अलग है। अधिकांश स्मार्ट टीवी स्टैंडबाय मोड में भी थोड़ी-बहुत बिजली इस्तेमाल करते रहते हैं। इसे 'फैंटम एनर्जी' या 'वैम्पायर एनर्जी' कहा जाता है।
टीवी के प्लग को सॉकेट में लगे रहने देने पर वह इंटरनेट कनेक्शन, सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट के जरिए तुरंत ऑन होने जैसी सुविधाओं के लिए लगातार ऊर्जा लेता रहता है। यह खपत भले ही कम दिखाई दे, लेकिन पूरे साल में इसका असर बिजली के बिल पर साफ नजर आ सकता है।

नया Smart TV लगाने के बाद क्यों बढ़ जाता है बिल?

आज के स्मार्ट टीवी पहले के साधारण टीवी की तुलना में ज्यादा एडवांस हैं। इनमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, वॉयस कंट्रोल, ऐप्स और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मौजूद होते हैं। ये सभी सुविधाएं बिजली की अतिरिक्त खपत कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है

यदि आपके घर में नया टीवी लगाने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है, तो संभव है कि उसका स्टैंडबाय पावर कंजम्प्शन और हाई ब्राइटनेस सेटिंग इसकी एक बड़ी वजह हो।

बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका

अगर आप टीवी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो केवल रिमोट से बंद करने के बजाय उसका प्लग भी निकाल दें। इससे टीवी पूरी तरह बंद हो जाएगा और स्टैंडबाय मोड में होने वाली बिजली खपत रुक जाएगी।

इसके अलावा, टीवी को पावर स्ट्रिप से जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। एक स्विच बंद करते ही टीवी और उससे जुड़े अन्य उपकरणों की बिजली खपत पूरी तरह बंद की जा सकती है।

इन सेटिंग्स को बदलकर घटाएं बिजली खर्च

स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिन्हें हर समय चालू रखने की जरूरत नहीं होती। यदि आप बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो वाई-फाई, ब्लूटूथ और ऑटो अपडेट जैसी सुविधाओं को जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।

कई टीवी में 'इको मोड' या 'पावर सेविंग मोड' दिया जाता है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस और अन्य सेटिंग्स को इस तरह नियंत्रित करता है कि बिजली की खपत कम हो जाए। अगर आपके टीवी में यह फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आप खुद ब्राइटनेस का स्तर कम कर सकते हैं।
 
कम ब्राइटनेस का एक अतिरिक्त फायदा यह भी है कि स्क्रीन पर दबाव कम पड़ता है, जिससे टीवी की उम्र बढ़ने की संभावना रहती है।

कैसे पता करें कि आपका टीवी कितनी बिजली खपत कर रहा है?

अगर आपको संदेह है कि आपका स्मार्ट टीवी जरूरत से ज्यादा बिजली ले रहा है, तो आप किलोवाट मीटर की मदद ले सकते हैं। यह छोटा डिवाइस आपको यह समझने में मदद करता है कि कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है।

इसके लिए मीटर को बिजली के सॉकेट में लगाएं और फिर टीवी को मीटर से कनेक्ट करें। कुछ समय के इस्तेमाल के बाद मीटर आपको बिजली खपत की रीडिंग दिखाएगा। इससे आपको स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा कि आपका टीवी बिजली बिल में कितना योगदान दे रहा है। थोड़ी-सी सावधानी और सही सेटिंग्स अपनाकर आप स्मार्ट टीवी के कारण होने वाली अनावश्यक बिजली खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे न केवल हर महीने का बिजली बिल घटेगा, बल्कि आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यक्षमता और लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

Fact Check: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत का राष्ट्रगान सुन ईश सोढ़ी के भावुक होने का दावा गलत

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने 8 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी से जोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। […]

The post Fact Check: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत का राष्ट्रगान सुन ईश सोढ़ी के भावुक होने का दावा गलत appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

Russell Arnold का बड़ा बयान: Sri Lanka को तीसरे स्पिनर से बिगड़ जाएगा Team Balance

श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नोल्ड ने भारत के खिलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए मेज़बान टीम की प्लेइंग XI में तीसरे मुख्य स्पिनर को शामिल करने की क्षमता पर संदेह जताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। दो मैचों की सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में शुरू होने वाला है। भारत अभी 1-0 से आगे है, क्योंकि उसने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रनों से जीत हासिल की थी।
 

इसे भी पढ़ें: Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी


भारत ने पहले टेस्ट में तीन मुख्य स्पिनर उतारे थे, और मैच के आखिरी दौर में खराब होती पिच पर उनकी असरदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। इसके उलट, श्रीलंका ने दो स्पेशलिस्ट स्पिनर खिलाए थे। जब पूछा गया कि क्या श्रीलंका को दूसरे टेस्ट के लिए अनुभवी स्पिनर रमेश मेंडिस को टीम में शामिल करना चाहिए, तो अर्नोल्ड ने कहा कि एक और स्पिनर को लाने के लिए शायद दूसरे खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि टीम के संतुलन को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका के पास कोई और विकल्प है, क्योंकि आपको अपने बल्लेबाजों की ज़रूरत होती है। सातवें नंबर पर खेलने वाले डिकवेला [निरोशन] के अलावा, केशरा नुवान्था ने भी हिम्मत दिखाई, जो देखकर अच्छा लगा, लेकिन हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी कोई खास योगदान नहीं दिया। ओपनिंग पोजीशन पर हमें संघर्ष करना पड़ा है, मिडिल ऑर्डर ने रन बनाए हैं, लेकिन उसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज बहुत जल्दी आउट हो जाते हैं।

अर्नोल्ड ने आगे कहा कि और इसलिए, एक और फ्रंटलाइन स्पिनर को टीम में शामिल करने के लिए आप किसे बाहर करेंगे? हां, अगर वे सिर्फ़ एक सीमर के साथ खेलने का फ़ैसला करते हैं, तो यह एक विकल्प हो सकता है - यह SSC (सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब) की पिच के बर्ताव या उसके हाल पर निर्भर करेगा। लेकिन आम तौर पर, भारत के उलट, हम वह संतुलन नहीं बना पाते, क्योंकि टीम के दूसरे खिलाड़ियों की भूमिका भी बहुत अहम होती है। वे टीम में क्या योगदान देते हैं, यह मायने रखता है।
 

इसे भी पढ़ें: AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद


उन्होंने कहा कि भारत को यह फायदा है कि वे रवींद्र जडेजा को तीसरे स्पिनर के तौर पर शामिल कर सकते हैं, क्योंकि उनकी बल्लेबाज़ी भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि अब आप तीसरे स्पिनर की बात कर रहे हैं - रवींद्र जडेजा - जो शायद भारत के लिए टॉप 5 में बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर नंबर 5 पर भी। तो ऐसे खिलाड़ियों का होना फायदेमंद है, क्योंकि इससे आपके पास ज़्यादा विविधता और विकल्प मौजूद रहते हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Fri, 21 Aug 2026 15:17:00 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर 'चंदा चोरों' को बाबा बागेश्वर का जवाब ! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:12:39+00:00

लखनऊ में जापानी और भारतीय छात्रों से मिले सीएम योगी | CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:10:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers