मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। असल में पहले WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट पिन करने का ऑप्शन था। इस समस्या के कई लोग परेशान थे। जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है।
अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाने का विकल्प दिया है, हालांकि इसके लिए आपको WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं।
कैसे कर सकते हैं चैट पिन?
अब आप 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।
फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ 3 चैट को पिन कर पाएगा। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरुरी बातचीत होती है।
79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
आपको बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
Continue reading on the app
आजकल बच्चे हेल्दी चीजों को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर बच्चों को बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और मोमोज आदि मिल जाए, तो उनको खाने में मजा आता है। वहीं फलों को देखकर बच्चों का मुंह बनना तो तय होता है। लेकिन अगर आप फलों में थोड़ा क्रिएटिविटी दिखाकर इसको अलग तरीके से बनाएं, तो बच्चे भी इसको बिना नखरे किए खा लेंगे। सेब भी उन्हीं फलों में से एक है।
सेब एक ऐसा फल है, जिसको कच्चा खाने के अलावा आप इसको कई स्वादिष्ट रेसिपी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपका बच्चा भी रोज-रोज सेब खाने में आनाकानी करता है तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सेब से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
एप्पल दही पार्फे
अगर आपका बच्चा दही खाता है, तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करना चाहिए। इसको बनाना भी काफी आसान है और इसको बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी।
सामग्री
सेब- 1
दही- 1 कप (गाढ़ा)
शहद- 1 या 2 चम्मच
थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
थोड़ा ग्रेनोला या भुने हुए ओट्स
बनाने का तरीका
इसको बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कांच के गिलास में दही डालें और फिर सेब के टुकड़े डालें। ऊपर से ग्रेनोला या ओट्स डालें। लास्ट में थोड़ा शहद और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकती हैं। यह आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगा।
एप्पल ओट्स पैनकेक
अगर आप भी उनमें से हैं, तो बच्चे को हमेशा हेल्दी नाश्ता देती हैं। तो एप्पल ओट्स पैनकेक से बेहतर ऑप्शन और क्या हो सकता है। इसको बनाने के लिए आपको कुछ चीजें चाहिए होंगी।
सामग्री
सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
ओट्स का आटा- 1 कप
एग या दूध- 1
थोड़ा घी
आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
ऊपर बताई गई सभी सामग्री को मिलाकर अच्छा सा बैटर तैयार कर दें। बैटर में गुठली न रह पाए। फिर तवा गर्म करें और थोड़ा सा घी लगाएं। अब बैटर डालकर दोनों ओर से गोल्डन होने तक सेंक लें। इसको आप शहद या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।
एप्पल स्मूदी
अगर आपका बच्चा फल नहीं खाता है, तो आपको उसको स्मूदी बनाकर भी दे सकती हैं। इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।
सामग्री
सेब- 1
ठंडा दूध- 1 गिलास
खजूर या थोड़ा शहद- 2-3
कुछ बादाम (ऑप्शनल)
थोड़ी दालचीनी (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
एप्पल स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले सेब के बीज को निकालकर इसको टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिक्सर में डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस आसान तरीके से आपकी एप्पल स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।
एप्पल सैंडविच
आप बच्चों के टिफन के लिए एप्पल सैंडविच भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। एप्पल सैंडविच खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
सामग्री
ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस- 4
सेब- 1
थोड़ा दालचीनी पाउडर
पीनट बटर या मलाईदार चीज
बनाने का तरीका
इसको बनाने के लिए ब्रेड पर पीनट बटर या फिर चीज लगाएं। फिर ऊपर से सेब के पतले-पतले स्लाइस रखें। आपको अगर पसंद हो, तो इस पर थोड़ा दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकती हैं। इसके बाद दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बना लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों के टिफिन में पैक कर दें।
एप्पल खीर
हर भारतीय घर में खीर खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे फ्रूट्स नहीं खाते हैं, तो बच्चों के लिए एप्पल खीर बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी।
सामग्री
सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
दूध- 500 मिली
गुड़ पाउडर या चीनी- 1 या 2 चम्मच
घी
थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम
बनाने का तरीका
इसको चावल की खीर की तरह बनाना है। बस चावल की जगह सेब का इस्तेमाल करना है। सेब को ग्रेट करके सबसे पहले इसको घी में भून लें और फिर दूध डालें। इसको गाढ़ा होने दें और इस बीच इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। जब यह गाढ़ हो जाए, तो गैस बंद कर दें। वहीं दूध के ठंडे होने पर गुड़ का पाउडर मिला दें और इस आसान तरीके से सेब की खीर तैयार है।
Continue reading on the app