MBBS Admission 2026: NEET मेरिट लिस्ट हुई जारी, इन छात्रों को मिलेगा काउंसलिंग का मौका
MBBS Admission 2026 तेलंगाना में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए KNRUHS ने NEET UG 2026 की रैंक-वाइज योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी है। यह सूची भारत सरकार के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, इस सूची में शामिल उम्मीदवार 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए 85 प्रतिशत राज्य कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों की काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। हालांकि, काउंसलिंग पंजीकरण की तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी।
ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- KNRUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- NEET UG 2026 Rank-wise Qualified Candidates List लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर खुलने वाली PDF में अपना नाम या NEET रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के उपयोग के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
यह अंतिम मेरिट लिस्ट नहीं है
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सूची केवल रैंक-वाइज योग्य उम्मीदवारों की सूचना सूची है। अंतिम राज्य मेरिट सूची ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी।
NEET UG 2026 कटऑफ
सामान्य / EWS: 50वां परसेंटाइल – 715 से 213 अंक
OBC: 40वां परसेंटाइल – 212 से 177 अंक
SC: 40वां परसेंटाइल – 212 से 177 अंक
ST: 40वां परसेंटाइल – 212 से 177 अंक
UR/EWS (PwD): 45वां परसेंटाइल – 212 से 194 अंक
OBC (PwD): 40वां परसेंटाइल – 193 से 177 अंक
SC (PwD): 40वां परसेंटाइल – 193 से 177 अंक
ST (PwD): 40वां परसेंटाइल – 191 से 177 अंक
काउंसलिंग से पहले होगा दस्तावेज सत्यापन
KNRUHS के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के जाति, समुदाय, अल्पसंख्यक, PwD, NCC, CAP, PMC, SCCL (MBBS) और Anglo-Indian (BDS) सहित सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद प्रोविजनल और फिर अंतिम राज्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग शेड्यूल, सीट मैट्रिक्स और एडमिशन से जुड़ी सभी नई अपडेट्स के लिए नियमित रूप से KNRUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
पीएम मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, बोले- हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार
पीएम मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, बोले- हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


