Responsive Scrollable Menu

पहली बार ईयरफोन बनाने वाला देसी ब्रांड ला रहा धांसू फोन; कैमरा, बैटरी सब दमदार

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते भारतीय बाजार में कई नए फोन एंट्री करने वाले हैं। यहां हम ऐसे फोन्स की लिस्ट तैयार की है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

Continue reading on the app

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

युवाओं में डेटिंग एप Bumble सबसे लोकप्रिय है। इस एप ने अपने कई फीचर्स में बदलाव किए हैं। हाल ही में कंपनी ने घोषणा कि अब मैच होने के बाद चैट चैट शुरु करने के लिए सिर्फ महिलाओं को इंतजार नहीं करना होगा। अब पुरुष और महिला, दोनों में से कई भी पहला मैसेज सेंड कर सकता है। 
दरअसल, साल 2014 में Bumble ने अपनी शुरुआत के समय इस तरह का एक अलग नियम लेकर आए थे। नियम के अनुसार, पहले हेट्रोसेक्सुअल मैच में चैट की शुरुआत सिर्फ महिला ही कर सकती थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डेटिंग में ज्यादा कंट्रोल देना और फालतू मैसेज करने से बचाना था। गौरतलब है कि कंपनी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।
कंपनी ने बताया है कि कनाडा में इस नए फीचर की टेस्टिंग के दौरान चैट शुरु होने की दर बढ़ी है। इसके अलावा, कम मैच एक्सपायर हुए और पहले की तुलना में ज्यादा चैट्स दोनों तरफ से हुई हैं।

रिप्लाई के लिए टाइम लिमिट बढ़ा दी है
दरअसल, Bumble न केवल पहला मैसेज भेजने के नियम में ही बदलाव नहीं किया है बल्कि कंपनी ने मैच के बाद जवाब देने की टाइम लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर्स को जवाब देने के लिए 24 घंटे की जगह 72 घंटे का टाइम मिलेगा। इसका उद्देश्य उन मैचों की संख्या कम करना है, जो कि चैट शुरु होने से पहले ही एंड हो जाते हैं।
Bumble की फाउंडर और CEO Whitney Wolfe Herd ने बताया है कि यूजर्स ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, कम दबाव और रियल कनेक्शन बनाने के ज्यादा मौके चाहते हैं। कंपनी के ये नए चेंज इसी डिमांड को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

यूजर्स की घट रही है दिलचस्पी
गौरतलब है कि यह बदलाव तब सामने आया, जब डेटिंग एप्स को यूजर्स की दिलचस्पी घट रही है। ट्रेडिशनल स्वाइप-बेस्ड मॉडल से बढ़ती थकान का सामना करना पड़ रहा है। Bumble और Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group सहित कई कंपनियां यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए इसमें नए फीचर्स और AI टूल्स को एड किया जा रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: सिंधु और आयुष की हार से सिंगल्स में भारतीय सफर खत्म, अब सिर्फ डबल्स से उम्मीदें

इस बार बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप भारत में ही खेली जा रही है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से सफलता की बड़ी उम्मीदें थीं. मगर सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया. Thu, 20 Aug 2026 23:23:55 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabar: 1 बजते ही भारी बारिश और बाढ़ का तांडव | Himachal & Uttarakhand Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T19:30:08+00:00

Could Britain's drought lead to a collapse in bee colonies? #bbcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T19:12:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers