Responsive Scrollable Menu

ये हैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम हर हाल ही में जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर बनाना चाहेगी. इसके लिए बीसीसीआई 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर चुकी है. हालांकि, अभी श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. सीरीज को शुरू होने में अभी 2 सप्ताह का वक्त बचा हुआ है. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं...

सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं मौजूद

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 1990 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 36 पारियों में उन्होंने 60.45 के औसत से 1995 रन बनाए. लंकाई टीम के खिलाफ सचिन ने 9 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 241 चौके और 10 छक्के लगाए.

राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर काबिज

श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. द्रविड़ ने 1997 से 2010 के बीच 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में उन्होंने 48.64 के औसत और 46.47 की स्ट्राइक रेट से 1508 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. द्रविड़ ने 176 चौके और 4 छक्के लगाए.

तीसरे स्थान पर है वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. सहवाग ने 2005 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 72.88 के औसत और 99.83 की स्ट्राइक रेट से 1239 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उन्होंने 115 चौके लगाए और 3 छक्के जड़े. सहवाग श्रीलंका के खिलाफ 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

मोहम्मद अजहरुद्दीन नंबर-4 पर काबिज

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम चौथे स्थान पर आता है. 1985 से 1999 के बीच अजहरुद्दीन ने 17 मैच खेले, जिसकी 23 पारियों में उन्होंने 55.22 के औसत और 52 की स्ट्राइक रेट से 1215 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक निकले. उन्होंने 115 चौके और 3 छक्के जड़े. अजहरुद्दीन श्रीलंका के खिलाफ 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2015 से 2022 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 67.81 के औसत और 68.28 की स्ट्राइक रेट से 1085 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 99 चौके और 6 छक्के लगाए हैं. विराट श्रीलंका के खिलाफ 1 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के 0
1 सचिन तेंदुलकर 25 36 1995 60.45 9 6 241 10 0
2 राहुल द्रविड़ 20 32 1508 48.64 46.47 3 9 176 4 0
3 वीरेंद्र सहवाग 11 18 1239 72.88 99.83 5 3 115 3 2
4 मोहम्मद अजहरुद्दीन 17 23 1215 55.22 52.00 5 4 115 3 2
5 विराट कोहली 11 18 1085 67.81 68.28 5 2 99 6 1

ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में किस स्थान पर है भारत और श्रीलंका? 15 अगस्त से दोनों के बीच होगी भिड़ंत

Continue reading on the app

क्या संविधान से ऊपर है बिहार सरकार? 6 महीने की टाइमलाइन फिर भी कैसे मंत्री पद पर जमे हैं दीपक प्रकाश?

बिहार सरकार के एक मंत्री की कुर्सी को लेकर कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर रहने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है. याचिका में सवाल किया गया कि विधानसभा या फिर विधान परिषद का सदस्य बने बिना कोई व्यक्ति आखिर कैसे 6 महीने से अधिक वक्त तक मंत्री पद पर रह सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई की और बिहार सरकार से जवाब मांगा है.

विपक्षी पार्टी ने साधा निशाना

इस मुद्दे पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी पार्टी राजद ने सरकार पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया. राजद विधायक वीरेंद्र ने कहा कि सरकार संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर काम कर रही है. मामले में भाजपा का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. अदालत जो भी आदेश देगी, बिहार सरकार उसके अनुसार आगे काम करेगी. 

ऐसे में सवाल आता है कि क्या दीपक की कुर्सी पर संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है? क्या सरकार के सामने कोई नई चुनौती आने वाली है? या फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ही इस विवाद का समाधान हो पाएगा? जानने के लिए देखें पूरी वीडियो….

 

Continue reading on the app

  Sports

सरहद पार गूंजी मैरी कॉम की धाक... भारत की 'सुपरमॉम' को गुरु मान पाकिस्तान की फातिमा ने रचा इतिहास

Fatima Zahra want to be like MC Mary Kom: मणिपुर की पहाड़ियों से निकली छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम की संघर्ष गाथा अब सरहदों के पार भी नया सवेरा ला रही है. पाकिस्तान के सरगोधा शहर की 22 वर्षीय फातिमा जहरा ने राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बनीं. विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक विरोध के बीच 2014 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' को देखकर ट्रेनिंग करने वाली फातिमा ने यह साबित किया कि प्रेरणा सीमाओं की मोहताज नहीं होती. Sat, 1 Aug 2026 16:40:08 +0530

  Videos
See all

BJP Delegation News: सनातन धर्म के अपमान पर भड़की बीजेपी, दर्ज होगी FIR? | Rahul Gandhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:41:13+00:00

मनोज जोशी ने 'नवभारत' को दी शुभकामना #manojjoshi #timesnownavbharat #ytshorts #navbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:39:46+00:00

Chandigarh ABVP Protest: चंडीगढ़ में पेपर लीक पर बवाल! सड़कों पर उतरे ABVP कार्यकर्ता | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:40:09+00:00

Ayodhya Bomb Note Case: छात्र के पास क्या मिला? जांच में अब तक क्या सामने आया.? | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers