मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में लगी भीषण आग, छह जिलों से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां
UP News: मुरादाबाद के सागर सराय में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. आसपास के मकान खाली कराए गए और दमकल की 12 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
The post मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में लगी भीषण आग, छह जिलों से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां appeared first on Prabhat Khabar.
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: तेलंगाना में SIR की डेडलाइन बढ़ी, अब 19 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
ECI extends SIR deadline Telangana: भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक बड़े फैसले के तहत तेलंगाना में चल रहे मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय सीमा बढ़ा दी है। अब अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि (Qualifying Date) के रूप में तय किया है।
यह निर्णय तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के उस आधिकारिक अनुरोध के बाद लिया गया है, जिसमें मतदाता गणना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी।
संशोधित शेड्यूल और ड्राफ्ट रोल प्रकाशन की तारीख
ईसीआई सचिव पवन दीवान द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना करने और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का काम अब 10 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
आयोग के मुताबिक, संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक एक महीने का समय मिलेगा।
दावों और आपत्तियों का निपटारा 17 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा, और अंततः तेलंगाना के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी जाएगी। इस बीच, चुनाव आयोग ने राज्य के अधिकारियों को सभी मीडिया चैनलों के माध्यम से इन तारीखों का व्यापक प्रचार करने और राजनीतिक दलों को लिखित रूप में सूचित करने का निर्देश दिया है।
आंध्र प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
इन सबके बीच, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का गणना चरण पूरा होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूचियां जारी कर दी हैं। राज्य में 3.71 करोड़ मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा किए हैं, जबकि 15.22 लाख मतदाताओं को मृत के रूप में चिह्नित किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अपडेट के अनुसार, 15 जून से 24 जुलाई तक चले इस चरण के दौरान राज्य के कुल 4,16,27,694 मतदाताओं में से 3,71,38,182 मतदाताओं (यानी 89.22 प्रतिशत) ने अपने गणना फॉर्म सफलतापर्वक जमा किए।
ओडिशा में भी बढ़ाई गई SIR की डेडलाइन
एक अन्य घटनाक्रम में, चुनाव आयोग ने ओडिशा में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी है।
यह बदलाव ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर किया गया है। इस प्रक्रिया में 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जो अवधि पहले 4 अगस्त को समाप्त होने वाली थी, वह अब 19 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)






