Responsive Scrollable Menu

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 76 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इम्तियाज़ अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपनी परफ़ॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है; इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही बहुत प्यार मिला है।  इस शानदार दौर के बीच, एक्टर ने साफ कर दिया है कि अभी एक्टिंग छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

नसीरुद्दीन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को किया मना
हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे करने की खुशी में टीम ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। यह रोमांटिक फिल्म कई वर्षों बाद इम्तियाज की बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म की सफलता और अपने करियर के सफर के बारे बात कही। उन्होंने बताया है कि'हाल ही में मुझे कई 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' देने की पेशकश की गई, लेकिन मैंने मना कर दिया। 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' का सीधा मतलब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा अभी काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और इसी वजह से मैं ये अवॉर्ड स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता मेरा काम पूरा हुआ है।'

अभिनेता ने अदा किया शुक्रिया
गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 'मैं वापस आऊंगा' को मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना मुझे इस पर बहुत गर्व है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।'

नसीरुद्दीन शाह  ने जीते नेशनल अवॉर्ड
अभिनेता ने 1970 के दशक के बीच में पैरेलल सिनेमा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शाह हम पांच' फिल्म से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का हिस्सा बने थे। 80 के दशक में उन्हें 'कर्मा', 'जलवा' और 'मालामाल' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। वही, एक्टर को  1979 में 'स्पर्श'और 1984 में 'पार' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और 2005 में 'इकबाल'के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता।

'मैं वापस आउंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है
इम्तियाज अली की डायरेक्ट की गई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही इसमें विंडो सीट फ़िल्म्स के मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार भी शामिल हैं। यह फिल्म में बंटवारे के समय की यादों पर आधारित है। इसमें नसीरुद्दीन शाह के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ हैं। दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 99.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Continue reading on the app

रोज के आलू और पनीर पराठे से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं चिली चीज गार्लिक पराठा, हर बाइट में मिलेगा कैफे जैसा स्वाद

Chilli Cheese Garlic Paratha Recipe: अगर रोज-रोज एक जैसे पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार चिली चीज़ गार्लिक पराठा जरूर ट्राई करें. लहसुन, मोज़रेला चीज़ और चिली फ्लेक्स से तैयार यह लेयर्ड पराठा बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद मुलायम बनता है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बच्चों के टिफिन से लेकर फैमिली ब्रेकफास्ट तक के लिए यह शानदार विकल्प है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका और कुछ जरूरी टिप्स.

Continue reading on the app

  Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो 8 भारतीय सूरमा, कारनामे ऐसे कि हर हिंदुस्तानी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए सिर्फ मेडल्स का टूर्नामेंट नहीं, बल्कि संघर्ष, जज्बे और जीत की अनगिनत कहानियों का मंच भी बना. जिन 8 खिलाड़ियों ने अब तक देश के लिए गोल्ड मेडल जीते, उनमें से कई का सफर कठिनाइयों से भरा रहा. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े मंच पर देश की शान बढ़ाई. किसी ने आर्थिक तंगी झेली तो किसी ने सेना में ड्यूटी के दौरान अपना पैर खोने के बाद इतिहास रचा. आइए जानते हैं भारत के इन आठ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों के बारे में. Sat, 1 Aug 2026 20:07:11 +0530

  Videos
See all

Viral Video: स्कूल के खाने से निकला कीड़ा, बच्चों ने किया बवाल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:45:37+00:00

Bhaiyaji Kahin: छात्र आंदोलन की बात बाबा रामदेव पर क्यों आई? #genz #protest #bhaiyajikahin #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:45:20+00:00

Nehru नहीं, Patel ने संभाला सबसे बड़ा संकट? लौह पुरुष ने कैसे जोड़ीं 565 रियासतें? | Indian History #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:45:07+00:00

GOVT School: क्लासरूम नहीं, बना रणभूमि! स्कूल में थप्पड़ कांड | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T14:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers