‘आतंकवाद के विरोध में टोपी पहन के जाएंगे?’ आखिर क्यों शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी से कही ये बात
राम मंदिर में चोरी के मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है. इस बीच, संसद में भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा दिखाई पड़ा. दरअसल, विपक्षी सासंद पप्पू यादव एक दिन पहले साधु की भेषभूषा में संसद भवन पहुंचे थे. यहां उन्होंने चढ़ावा चोरी से जुड़ा नाटकीय प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा सांसद संजय सिंह सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. पप्पू यादव के इस प्रदर्शन पर भाजपा के कई नेताओं, संतों और समाज के विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई. अब पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोला है.
राहुल गांधी पर भड़के शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस प्रदर्शन को शर्मनाक कहा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछा कि क्या कल अगर कहीं आतंकवाद का विरोध हो रहा होगा तो क्या वे टोपी लगाकर जाएंगे. वक्फ की गड़बड़ियों के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में क्या वे मौलवी का भेष लेकर जाएंगे.
Watch: Shehzad Poonawalla says, "There is a difference between raising an issue and using it as a pretext to target the entire Hindu society. What happened inside the Parliament complex, when Pappu Yadav, Rahul Gandhi, the Congress, the Samajwadi Party, and some other opposition… pic.twitter.com/LZcqZVrCtC
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन बेवकूफी भरा और शर्मनाक- शहजाद
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि किसी मुद्दे को उठाने का और पूरे हिंदू समाज को टारगेट करने में फर्क होता है. ससंद परिसर में जो कुछ हुआ वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक था.
Sant aur Bhagwa pe hamla to Kar diya !
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 31, 2026
Rahul Gandhi agar Himmat hai toh ek baar Topi Dhari ko Aatanki batakar enact kar do!https://t.co/GV6XLe0T0Y
भगवा कपड़े का इस्तेमाल क्यों?- शहजाद
शहजाद ने आगे कहा कि पप्पू यादव साधु के भेष में आए. राम मंदिर डोनेशन में गड़बड़ी को लेकर विरोध किया. मुद्दा बड़ा है, इसे उठाना चाहिए. आरोपी जेल में है. खास बात है कि चोरी के आरोपी न तो संत थे और न ही साधु तो विरोध में भगवा कपड़े का इस्तेमाल क्यों किया गया.
क्या शहजाद ने छोड़ दी भाजपा?
बता दें, एक दिन पहले ही शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में बदलाव किया था, जिस वजह से चर्चाएं शुरू हो गई कि शहजाद पूनावाला ने शायद भाजपा छोड़ दी है. हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, ये बात अब तक सामने नहीं आ पाई है.
My updated bio : pic.twitter.com/qGG5s9WMOG
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 30, 2026
STORY | Updated X bio sans BJP triggers speculation of Shehzad Poonawalla quitting party
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026
BJP national spokesperson Shehzad Poonawalla on Friday updated his X bio with no mention of the BJP in it, setting off speculation that he may have quit the party.
There was no official… pic.twitter.com/MYzg43iysY
Toxic के ट्रेलर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुपरस्टार यश ने पोस्टर शेयर कर बताई डेट
Toxic Trailer Date Announcement: सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के ट्रेलर का ऐलान हो चुका है. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर फैंस के साथ डेट शेयर की है. ट्रेलर के अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है. बता दें कि टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















