Responsive Scrollable Menu

Shani Gochar 2026: सावन 2026 में शनि का महागोचर होने वाला है, इस नक्षत्र में बैठ देंगे 6 राशियों को धमाकेदार प्रॉफिट

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन को बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है. श्रावन माह 2026 में शनि के गोचर से जातकों को शुभ फल मिलने वाले हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त 2020 की शाम से सावन महीने के अंत तक शनि देव रेवती नक्षत्र के पहले पद पर संचार कर जाएंगे. फिलहाल, शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के दूसरे पद पर बैठे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि के नक्षत्र परिवर्तन को प्रभावी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सावन का पवित्र महीना शिव भक्ति के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होता है. ऐसे में न्याय के देवता शनिदेव का यह परिवर्तन प्रभावित जरूर करेगा. 

बता दे कि शनिदेव भी महादेव के ही शिष्य है. इसलिए, सावन में होने वाले शनि के नक्षत्र गोचर को कई राशियों के लिए शुभ और नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

1.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को सावन के महीने में शनि देव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखेगी. इन लोगों के रुके हुए और अधूरे कार्य पूरे होंगे. आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जो आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे. आपकी वित्तीय स्थिति में अच्छा और सकारात्मक सुधार होगा, जो भविष्य में भी आपके काम आने वाला है. परिवार में माहौल खुशनुमा होगा और इस अवधि में कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 First Monday: कब है सावन 2026 का पहला सोमवार? जानें सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

2.मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को इस अवधि में कार्यक्षेत्र में ग्रोथ के अवसर मिलने वाले है. नौकरीपेशा लोगों को भी अधिकारियों का साथ मिलने वाला है. इससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कुल-मिलाकर शनि का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि के लिए करियर के लिहाज से अच्छा साबित होने वाला है. नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी सावन के महीने में नए और बेहतर अवसर मिलने वाले हैं.

3.तुला राशि

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से अब आपको राहत मिलने वाली है. कर्ज या दबाव की स्थिति से बचेंगे. राहत मिलने वाली है. इस महीने आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं और नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.

4.धनु राशि

शनि का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए व्यापार और निवेश में लाभ लेकर आ रहा है. नई और फायदेमंद संभावनाएं बन रही है. यह सही समय है आपका, जिसमें सही निर्णय लेकर आप अच्छे लाभ कमा सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और प्रेमी रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा.

5.मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेगा. इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके कार्य में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी. करियर में स्थिरता आएगी और आप इस समय पूर्ण रूप से मेहनत करेंगे जिसका फल भी प्राप्त होगी. पहले से आर्थिक स्थिति अब ज्यादा बेहतर होगी. 

6.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव वाला साबित होने वाला है. नई योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है और पुराने अटके कामों के भी अब पूरे होने की संभावना बनी हुई है. आपका आत्मबल मजबूत होगा और कठिन परिस्थितियों से निकल सकेंगे. करियर में भी आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं.

शनि के महागोचर के दौरान इन बातों का ख्याल रखें

इस अवधि में ईमानदारी और मेहनत से काम करें क्योंकि शनि न्यायप्रिय ग्रह है. 
सावन के महीने में शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको शिवलिंग पर जल के साथ काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करना चाहिए. शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज कुंभ राशि में बन रहा चंद्र-राहु का ग्रहण दोष, कर्क और मीन राशि वालों के लिए कठिन समय! पढ़ें आज का राशिफल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लेनदेन का कुल मूल्य बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए किए गए ट्रांजैक्शन्स की संख्या सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 23.66 अरब हो गई। वहीं, इन ट्रांजैक्शनों का कुल मूल्य 19 प्रतिशत बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के दौरान प्रतिदिन औसतन 76.3 करोड़ (763 मिलियन) यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए। वहीं, प्रतिदिन औसतन 96,383 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए।

इससे पहले, जून 2026 में यूपीआई के जरिए 22.72 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत अधिक थे। जून में इनका कुल मूल्य 20 प्रतिशत बढ़कर 28.92 लाख करोड़ रुपए रहा था। उस महीने प्रतिदिन औसतन 75.7 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और दैनिक औसत लेनदेन मूल्य 96,405 करोड़ रुपए था।

सरकार के अनुसार, पिछले पांच वित्त वर्षों में यूपीआई ट्रांजैक्शन में लगातार तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 2021-22 में यूपीआई के जरिए 4,595.61 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनका कुल मूल्य 84.16 लाख करोड़ रुपए था। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़कर 8,371.44 करोड़ और कुल मूल्य 139.15 लाख करोड़ रुपए हो गया।

इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में यूपीआई के जरिए 13,112.95 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनका मूल्य 199.95 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 18,586.60 करोड़ ट्रांजैक्शन और 260.56 लाख करोड़ रुपए के कुल ट्रांजैक्शन तक पहुंच गई।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल), जिसकी स्थापना अप्रैल 2020 में एनपीसीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में की गई थी, भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने के लिए विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रही है।

इन साझेदारियों के जरिए भारतीय पर्यटक और विदेशों में रहने वाले भारतीय आसानी से सीमा पार डिजिटल भुगतान कर पा रहे हैं। साथ ही, साझेदार देशों को भी यूपीआई जैसी रियल-टाइम भुगतान प्रणाली और रुपे जैसी घरेलू कार्ड भुगतान व्यवस्था विकसित करने में मदद मिल रही है।

फिलहाल यूपीआई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, फ्रांस, मॉरीशस और श्रीलंका समेत आठ से अधिक देशों में उपलब्ध है, जिससे वैश्विक फिनटेक क्षेत्र में भारत की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: MI की टीम का बुरा हाल, 5 में से एक भी मैच नहीं जीती, इस बॉलर के कारण 92 रन पर ढेर

मुंबई इंडियंस ग्रुप के लिए 2026 साल अच्छा नहीं गुजरा है. WPL और IPL में दोनों टीम खिताब के करीब भी नहीं पहुंच पाईं. वहीं अमेरिका की लीग में भी टीम फिसड्डी रही. अब यही हाल द हंड्रेड में एंट्री के बाद पहले सीजन में MI का हो रहा है. Sun, 02 Aug 2026 23:20:02 +0530

  Videos
See all

Weather Update: IMD का नया अलर्ट जारी! जानें आपके राज्य में कैसी रहेगी बारिश? Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:45:07+00:00

Pappu Yadav Angry: 'मेरे बच्चों को डरा..' पप्पू यादव का दावा ! #shorts #ytshorts #pappuyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:37:40+00:00

Imran Masood On Sonam Vangchuk: वांगचुक पर क्या बोलकर इमरान मसूद ने चौंकाया ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:36:50+00:00

Abhijeet Dipke News: 'अभिजीत दीपके हमारा बच्चा.. 'ये क्या बोले इमरान मसूद ? #cjp #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers