Responsive Scrollable Menu

Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च: 9 JBL Pro स्पीकर्स, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खास तौर पर एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम, 12.1-इंच 2.5K 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 10,200mAh बैटरी और Android 16 जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें Google Gemini समेत कई AI फीचर्स भी शामिल किए हैं।

Moto Pad 70 Groove की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto Pad 70 Groove की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 33,999 रुपये रह जाएगी। इसकी बिक्री 7 अगस्त से Flipkart, Motorola.in और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Moto Pad 70 Groove में 12.1-इंच 2.5K (2560×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन में 600 निट्स की सामान्य और 800 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

ये भी पढ़े-ः Nothing Phone 4a होगा महंगा: 1 अगस्त से ₹3,000 तक बढ़ सकती है कीमत, जानें नया प्राइस

Android 16 और AI फीचर्स
यह टैबलेट Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसे Android 18 तक OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes, Smarter Reader और Smart Connect जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Smart Connect की मदद से फाइल शेयरिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

9 JBL Pro स्पीकर्स के साथ दमदार ऑडियो
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है। इसमें 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जो शानदार बास और बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। टैबलेट Dolby Atmos, Bluetooth Speaker Mode और 40 से अधिक भाषाओं के लिए Live Transcript व Translation फीचर को भी सपोर्ट करता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है। टैबलेट में Accelerometer और Gyroscope सेंसर दिए गए हैं, हालांकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।

10,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग का बैकअप देता है। वहीं, केवल 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 2 घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

डिजाइन
टैबलेट का माप 278.8 × 181.1 × 6.8mm है और इसका वजन 775 ग्राम है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी के साथ 360-डिग्री Kickstand 2.0 दिया गया है, जो Lean, Stand, Theatre और Hanging Mode को सपोर्ट करता है। कंपनी इसके साथ Moto Clear Case भी मुफ्त में दे रही है। 

Continue reading on the app

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने की रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर की तारीफ, बोले-हॉलीवुड के लोगों से करवाया

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म के बजट और VFX को लेकर अपनी बात रखी है। ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तान में भी फिल्म का इंतजार हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

150 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी... तीसरे पाकिस्तानी बने बाबर आजम, इमरान खान की लिस्ट में मिली जगह

Babar Azam-Imran Khan: बाबर आजम नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही बाबर आजम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. 32 वर्षीय बल्लेबाज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ सीरीज बचाने के लिहाज से ही 'करो- मरो मैच' (जीतना जरूरी) नहीं है, बल्कि यह उनके कप्तानी करियर का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित होने जा रहा है. लाहौर में जन्मे बाबर आजम इस मुकाबले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले देश के केवल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. Sun, 2 Aug 2026 17:28:45 +0530

  Videos
See all

Iran America Conflict: ईरान के आगे झुके ट्रंप? Iran News | Iran vs America | America Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:44:33+00:00

UP Election 2027:अखिलेश और ओवैसी का 2027 में बनेगा गठबंधन? | UP Election 2027 Political Analysis #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:45:11+00:00

Breaking News: Pappu Yadav की Press Confrence में बवाल, समर्थकों ने की मारपीट | New Delhi | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:36:57+00:00

इस गोदाम में 40 सालों तक खराब नहीं होता अनाज [800 year old rock carved granaries in Turkish village] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T13:39:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers