Responsive Scrollable Menu

रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान हुईं चोटिल:डांस सीक्वेंस में हिप का टेंडन अलग हुआ, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते आराम की सलाह

रश्मिका मंदाना अपनी एक अपकमिंग फिल्म के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोट उन्हें डांस और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी। हालांकि, रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। चोट की वजह से रश्मिका का शूटिंग शेड्यूल रोक दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना अपनी एक अपकमिंग फिल्म के डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उनकी हिप से जुड़ा एक टेंडन पूरी तरह अलग हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखी जाती है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने और फिर बताए गए रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को शुरू करने की सलाह दी गई है। शूटिंग और ब्रांड कमिटमेंट्स पर पड़ सकता है असर इस चोट की वजह से रश्मिका के आने वाले शूटिंग शेड्यूल और दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर असर पड़ सकता है। वह अभी राणाबली और माइसा जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों पर काम कर रही हैं और कई एंडोर्समेंट कैंपेन भी मैनेज कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अभी की शूटिंग और कमर्शियल असाइनमेंट्स को रीशेड्यूल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कई भाषाओं की फिल्मों में एक्टिव रश्मिका मंदाना अभी इंडियन सिनेमा की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी चार बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं और लगभग 30 नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स को प्रमोट कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। वहीं, रश्मिका की साल 2025 में पांच फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने हिंदी फिल्म 'छावा' में महारानी येसूबाई का किरदार निभाया। इसके बाद वह 'सिकंदर' में सैसरी राजकोट की भूमिका में नजर आईं। वहीं, रश्मिका ने तेलुगु-तमिल द्विभाषी फिल्म 'कुबेरा' और हिंदी फिल्म 'थामा' में भी काम किया। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में भी नजर आईं। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो 26 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित ITC मेमेंटोस होटल में हुई थी। पढ़िए पूरी खबर…

Continue reading on the app

'लगान' की एलिजाबेथ ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, चोली-घाघरा में नजर आई एक्ट्रेस, याद आ जाएंगे भुवन-गौरी

आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म 'लगान' में एलिजाबेथ का यादगार किरदार निभाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस रेचल शेली ने सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. इन दुर्लभ तस्वीरों में वह एक तरफ चोली-घाघरा पहने नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ हाथी के पास विक्टोरियन ड्रेस में मुस्कुराती दिख रही हैं. फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में जीता ताइपे ओपन सुपर खिताब, बनीं भारत की नई बैडमिंटन सनसनी

भारत की नई युवा सनसनी बैडमिंटन प्लेयर तनवी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में तन्वी का सामना वियतनाम की छठी वरीय थुई लिन्ह एनगुएन से हुआ, जिसमें उन्होंने 36 मिनट के खेल में में 21-16, 21-16 से हराकर खिताब को अपने नाम किया. ये उनका पहला BWF खिताब भी है. Sun, 2 Aug 2026 13:40:37 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Pithoragarh Landslide | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:45:22+00:00

Nasha Mukt Yuva Sankalp 2026: PM Modi का महाभियान, नशामुक्त भारत का निर्माण | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:39:51+00:00

Delhi में प्रदर्शन थी विदेशी साजिश? भारत में तख्तापलट करना चाहते थे उपद्रवी! GD Bakshi का खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:41:16+00:00

Jammu Kashmir News: तलाशी अभियान में सेना, CRPF, पुलिस की टीमें | Kashmir Encounter Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:43:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers