Haryana SIR: राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रारूप Voter List प्रकाशित की गई
चंडीगढ़, एक अगस्त हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के पहले चरण के पूरा होने के बाद राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 20,629 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रवितरित किए। बयान में कहा गया कि 24 जुलाई तक कुल 2,06,55,929 मतदाताओं में से 1,72,72,627 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कर दिए।
इससे एसआईआर के गणना चरण में मतदाताओं की व्यापक भागीदारी का पता चलता है। एसआईआर के दौरान 24.13 लाख मतदाता ऐसे पाए गए जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर चले गए थे, अनुपस्थित थे या अन्य श्रेणियों में आते थे। इसके अलावा 7.66 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.04 लाख मतदाता एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज पाए गए।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि जिन वास्तविक मतदाताओं के नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाली दावा और आपत्ति अवधि के दौरान निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 जमा कर अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि जो मतदाता एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं, उनका नाम केवल एक ही स्थान की सूची में रखा जाएगा। दावा और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 31 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगी।
इसके बाद तीन अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बयान में कहा गया कि हरियाणा में एसआईआर की प्रक्रिया अधिकतम जनभागीदारी, सभी पात्र मतदाताओं का पूर्ण समावेश और प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की गई। बयान के अनुसार इस अभियान की सफलता का श्रेय हरियाणा के सभी 23 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), 90 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 1,594 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 2,244 बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा 20,629 मतदान केंद्रों पर तैनात 20,629 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के समन्वित प्रयासों को दिया गया है।
स्वयंसेवियों ने भी इस अभियान में सहयोग किया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिनमें उनके जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं, ने भी सक्रिय भागीदारी की। राजनीतिक दलों की ओर से कुल 36,998 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए गए।
शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में उन्हें दावा एवं आपत्ति की समय-सारिणी की जानकारी दी गई और उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं।
2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा
दिनेश कार्तिक ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है, लेकिन सबसे चौंकाने वाला फैसला रवींद्र जडेजा को बाहर रखना रहा. शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है.
The post 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















