7 अगस्त को छिंदवाड़ा में ‘समाधान कार्यक्रम’, CM यादव करेंगे जनता की समस्याओं की सुनवाई
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत पहला जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा में आयोजित किया जाने वाला है। इस समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सीएम कार्यालय की ओर से अफसर को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि शिकायत का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए ताकि जनता को न्याय मिल सके। बता दें कि समाधान दरबार लंबे समय से जनता की लंबित शिकायतों की सीधी समीक्षा करने, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और मुख्य मामलों का निपटारा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कब तक चुनी जाएगी शिकायत
लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव नीरज मंडलोई ने समाधान दरबार को लेकर छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिकायतें चुनने के लिए 3 अगस्त तक का समय तय किया गया है। अलग-अलग विभागों से जुड़ी 20 से 25 शिकायत 3 अगस्त तक तय की जाएगी। इन सभी की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद 5 अगस्त तक जिला कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उनके समाधान की रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम जन-विश्वास दौरे पर शुक्रवार 7 अगस्त, 2026 को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण… pic.twitter.com/ZrZ3lO9gx3
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 31, 2026
CM खुद करेंगे समाधान
इस समाधान दरबार के दौरान सबसे अहम शिकायतों की फाइल खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव खोलने वाले हैं। इस दौरान शिकायतकर्ता उनके सामने मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री पीड़ितों से सीधे बात करेंगे। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से समाधान पूछा जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।
सावन में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व
सावन माह में आने वाली गजानन संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है. जानें 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा का महत्व. इस दिन गणपति बप्पा की पूजा से दूर होंगे सभी विघ्न.
The post सावन में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





