Responsive Scrollable Menu

Sawan 2026: सावन में इन चीजों का करें दान, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा; सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा पुण्य

Sawan 2026: सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति, साधना और सेवा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में पूजा-अर्चना के साथ जरूरतमंदों की सहायता और दान-पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से किया गया दान न केवल पुण्य देता है, बल्कि जीवन की कई परेशानियों को भी दूर करने में सहायक माना जाता है।

1. अन्न का दान करें
हिंदू धर्म में अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ दानों में गिना गया है। सावन के दौरान जरूरतमंद लोगों को चावल, आटा, दाल, गेहूं या भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है।

2. दूध का दान
भगवान शिव के अभिषेक में दूध का विशेष महत्व है। इसी कारण सावन में जरूरतमंदों को दूध का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसे सेवा और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

3. सफेद वस्त्र का दान
सफेद रंग शांति, पवित्रता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। सावन में जरूरतमंद लोगों को सफेद कपड़े दान करने की परंपरा भी कई स्थानों पर प्रचलित है।

4. छाता और चप्पल का दान
बारिश के मौसम में जरूरतमंद लोगों को छाता, चप्पल या बारिश से बचाव की अन्य उपयोगी वस्तुएं देना मानवीय सेवा का अच्छा माध्यम माना जाता है।

5. जल की व्यवस्था करना
सावन में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी पुण्य का कार्य माना जाता है। राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना या जरूरतमंदों को पीने का पानी उपलब्ध कराना सेवा का श्रेष्ठ रूप माना गया है।

6. काले तिल का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले तिल का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना जाता है। सावन में काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

7. घी और तेल का दान
जरूरतमंद परिवारों को घी, तेल या अन्य खाद्य सामग्री देना भी सेवा और दान का महत्वपूर्ण रूप माना जाता है।

8. पौधारोपण और बेलपत्र सेवा
सावन में बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना भी प्रकृति की सेवा और सकारात्मक कार्य माना जाता है।

दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • दान हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार करें।
  • जरूरतमंद व्यक्ति की वास्तविक आवश्यकता को प्राथमिकता दें।
  • दिखावे या स्वार्थ की भावना से दान करने से बचें।
  • स्वच्छ मन और श्रद्धा के साथ किया गया दान अधिक फलदायी माना जाता है।

धार्मिक नोट: यह जानकारी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। अलग-अलग परंपराओं और क्षेत्रों में दान से जुड़े नियम और मान्यताएं भिन्न हो सकती हैं।

Continue reading on the app

Kerala में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, इडुक्की में महिला की मौत, 8 जिलों में रेड अलर्ट

इडुक्की (केरल), एक अगस्त केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की में शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मध्य केरल के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कोट्टायम जिले में मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इडुक्की जिला प्रशासन ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सुमति के रूप में हुई है। वह अडूरमाला क्षेत्र की रहने वाली थीं, जिला प्रशासन ने बताया कि शनिवार तड़के हुए भूस्खलन का मलबा उसके घर पर आ गिरा। पड़ोसियों ने उसके पति रवि और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दोनों घायल थे और उन्हें थोडुपुझा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में उनका मकान पूरी तरह तबाह हो गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं बचाव सेवा, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के तलाशी अभियान के बाद सुमति का शव बरामद किया गया।

एक अन्य घटना में इडुक्की जिले के वागामोन क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के घर में फंसे होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि उसे बचाने के लिए अभियान जारी है। मलबा सड़क पर आ जाने के कारण क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

इसी बीच उप्पुथारा में भूस्खलन के कारण सड़क किनारे खड़ी पुलिस की एक जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुल्लाकयार नदी के उफान पर होने से कोक्कायार का निचला पुल जलमग्न हो गया। आसपास के लगभग छह मकानों में पानी भर गया, जिसके बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से कई अन्य भूस्खलनों की भी खबरें मिली हैं। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कट्टप्पना-वाझवारा मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया, जबकि वंदीपेरियार में छोट्टुपारा नाले का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग-183 पर जलभराव हो गया।

नेल्लिमाला मार्ग भी बंद होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के छोटे बांधों के गेट खोलने की घोषणा की है। पड़ोसी कोट्टायम जिले में भी भारी बारिश के कारण इरट्टुपेट्टा, कंजीरापल्ली, कूट्टिकल और एरुमेली क्षेत्रों में व्यापक बाढ़ आ गई।

कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, यातायात बाधित हुआ और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाना पड़ा। पूंजार के पय्यानिथोट्टम क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक घर मलबे में दब गया, जहां दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें खोजने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

इरट्टुपेट्टा शहर में रातोंरात जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे प्रशासन को वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। नडक्कल और मुरिक्कोली सहित कई इलाकों में घरों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों की मदद से बचावकर्मियों ने घरों की ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पथनमथिट्टा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों से भी कई भूस्खलनों की खबरें मिली हैं। रन्नी के विधायक पझाकुलम मधु ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रन्नी और आसपास के क्षेत्रों में भीषण बाढ़ की स्थिति है।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और बाढ़ का पानी कई घरों और दुकानों में घुस चुका है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

सरहद पार गूंजी मैरी कॉम की धाक... भारत की 'सुपरमॉम' को गुरु मान पाकिस्तान की फातिमा ने रचा इतिहास

Fatima Zahra want to be like MC Mary Kom: मणिपुर की पहाड़ियों से निकली छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम की संघर्ष गाथा अब सरहदों के पार भी नया सवेरा ला रही है. पाकिस्तान के सरगोधा शहर की 22 वर्षीय फातिमा जहरा ने राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बनीं. विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक विरोध के बीच 2014 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' को देखकर ट्रेनिंग करने वाली फातिमा ने यह साबित किया कि प्रेरणा सीमाओं की मोहताज नहीं होती. Sat, 1 Aug 2026 16:40:08 +0530

  Videos
See all

दुनिया में लोकतंत्र को प्रभावित कर रहे अमीर [Tech Billionaires and Democracy: Wealth Shape Politics] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:08:26+00:00

Ayodhya: मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कोशिश #ayodhya #viralnews #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:10:10+00:00

Farrukhabad में सड़क हादसों में 30% कमी.. डीएम ने की सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:09:56+00:00

Assam Flood Live Updates: असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, पानी में डूबे कई गांव |Monsoon |Rescue |Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers