Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh E-Shram Sathi App: श्रमिकों की दशा-दिशा सुधारने साय सरकार का बड़ा कदम.. सीएम ने किया “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च.. जानें कैसे मिलेगा योजनाओं का फायदा

Chhattisgarh E-Shram Sathi App in Hindi: छत्तीसगढ़ में ई-श्रम साथी ऐप लॉन्च, श्रमिकों को घर बैठे योजनाओं और रोजगार की जानकारी मिलेगी

Continue reading on the app

ind vs eng: 'कुलदीप यादव को ज्यादा मौके दो...' दिग्गज की टीम इंडिया को सलाह

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को अहम सलाह दी। अश्विन का मानना है कि बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार मौके मिलने चाहिए, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप की परिस्थितियों में दो फिंगर स्पिनिंग ऑलराउंडर के साथ उतरना सही रणनीति नहीं होगी।

अपने यूट्यूब शो 'एश की बात' पर अश्विन ने कहा कि जब हर्षित राणा पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटेंगे, तो वह तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते । इससे प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव के लिए जगह बन जाएगी।

भारत दो फिंगर स्पिनर के साथ नहीं खेल सकता: अश्विन
अश्विन ने कहा, 'मैं फिर कह रहा हूं कि 2027 विश्व कप में दो फिंगर स्पिनिंग ऑलराउंडर एक साथ नहीं खेल सकते। कुलदीप यादव को ज्यादा समर्थन मिलना चाहिए। वह मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और किसी भी चरण में विकेट निकाल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में उनका रिकॉर्ड भी शानदार है।'

'कुलदीप को लगातार मौके देना जरूरी'
उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुलदीप को अब तक उतना भरोसा नहीं मिला, जिसके वह हकदार हैं। अगर उन्हें 2027 विश्व कप के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है तो लगातार मैच खिलाकर आत्मविश्वास बढ़ाना होगा।

अश्विन ने ऑलराउंडर कॉम्बिनेशन पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या उनकी पहली पसंद हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी दूसरे विकल्प होने चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर शिवम दुबे 2027 विश्व कप के लिए पहली पसंद बनते तो यह भारतीय टीम के लिए चिंता की बात होगी।

हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शिवम दुबे की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 6 ओवर अच्छे डाले। लेकिन हार्दिक और नीतीश की गैरमौजूदगी में ही उन्हें मौका मिलना चाहिए।

गिल भविष्य में और बेहतर होंगे
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी से भी अश्विन काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि गिल में भविष्य का दमदार कप्तान बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि गिल जिस तरह बल्लेबाजी और कप्तानी कर रहे हैं, उससे लगता है कि भारत को अगली पीढ़ी का एक मजबूत और अधिकारपूर्ण कप्तान मिल सकता है। उन्होंने आईपीएल, टेस्ट क्रिकेट और वनडे में अपनी परिपक्वता दिखाई है।

अश्विन ने यह भी कहा कि विदेशी परिस्थितियों को लेकर गिल पर सवाल उठाना ठीक नहीं है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके और वहां अच्छा प्रदर्शन भी कर चुके।

इसके अलावा उन्होंने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की भी जमकर तारीफ की। अश्विन ने कहा कि गुरनूर लंबे कद के तेज गेंदबाज हैं, उनके पास अच्छी गति है और भविष्य में वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में मैच जिताने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने बीसीसीआई से अपील की कि गुरनूर की फिटनेस का खास ध्यान रखा जाए ताकि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकें।

Continue reading on the app

  Sports

'इतना करीब नहीं जाना चाहिए था', यशस्वी-असिथा फर्नांडो 'हेडबट' कंट्रोवर्सी पर कोच की सफाई, क्या आईसीसी लगाएगी बैन

Sitanshu Kotak defended Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन हुई तीखी नोकझोंक और कथित 'हेडबट' विवाद पर भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसे 'हीट ऑफ द मूमेंट' बताया है. कोटक ने माना कि युवा ओपनर का फर्नांडो के इतना करीब जाना गलत था. इस घटना के बाद अब आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, जिसके तहत यशस्वी पर लेवल-1 से लेकर गंभीर लेवल-4 के तहत जुर्माना या प्रतिबंध लग सकता है. Sun, 23 Aug 2026 19:54:45 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Row: 'अल्लाह माफ नहीं करेगा'... #vandemataram #ytshorts #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:45:20+00:00

Iran Islamic NATO: Trump के दुश्मन ईरान के साथ हुआ Pakistan! | Mecca Joint Defence Agreement | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers