Responsive Scrollable Menu

अगस्त के पहले दिन राहत भरी खबर, घटे LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें नए रेट

केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अगस्त की पहली तारीख को बड़ी राहत दी है। दरअसल, 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे हैं संकट की वजह से गैस की कीमत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में ये फैसला काफी राहत भरा है।

कमर्शियल उपभोक्ताओं को तो गैस की कीमतों में राहत दे दी गई है लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई फायदा नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

कहां कितनी है कीमत

केंद्र सरकार ने दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 202 रुपए सस्ता कर दिया है। अब यह 2728 रुपए में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 2930 रुपए थी। वहीं कोलकाता में कीमत 209 रुपए घटाई गई है जिससे अब सिलेंडर 2872.50 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या?

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी पर लागू होने वाली है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कीमतों में राहत मिलने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। घरेलू सिलेंडर की कीमतकी बात करें तो दिल्ली में यह 942 रूपए, कोलकाता में 968 रुपए, चेन्नई में 957.50 और मुंबई में 941.50 रूपए में मिल रहा है।

 

क्यों बढ़ रही थी कीमत

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से वैश्विक बाजार में एलपीजी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही थी। वैश्विक स्तर पर मिली राहत के बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की है।

Continue reading on the app

‘मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गाली देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं…’, PM मोदी का भावुक संदेश, Gen-Z से की ये खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर हुए विवाद का जिक्र करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। दरअसल उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वे ऐसे बच्चों को माफ करना चाहते हैं, क्योंकि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका मिलना चाहिए।

दरअसल पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि समाज को गुस्से के बजाय समझदारी दिखानी चाहिए। उनका मानना है कि अगर युवा गलत दिशा में चले गए हैं तो उन्हें अदालतों और सजा के रास्ते पर भेजने के बजाय संवाद और मार्गदर्शन के जरिए सही दिशा देना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने युवाओं को देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताया।

PM मोदी का Gen-Z के नाम संदेश

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि जंतर-मंतर पर हुई घटना से समाज में स्वाभाविक रूप से नाराजगी है, लेकिन ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ युवाओं ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया है तो इसका जवाब नफरत से नहीं, बल्कि उन्हें समझाने से दिया जाना चाहिए। पीएम ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कभी-कभी गलती से दांतों के बीच जीभ आ जाती है और चोट लग जाती है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते क्योंकि दोनों हमारे अपने हैं। इसी तरह देश के युवा भी अपने ही हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को गलतियों से सीखने का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि यही सीख उन्हें बेहतर नागरिक बनने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री का यह संदेश सीधे तौर पर देश के युवाओं और खासकर Gen-Z को संबोधित था, जिसमें उन्होंने सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

PM मोदी ने संवाद पर दिया जोर

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और वहां इस्तेमाल हुई आपत्तिजनक भाषा को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत अपमान से ज्यादा चिंता इस बात की है कि देश का युवा किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। इसलिए किसी भी तरह के भटकाव से उन्हें बाहर निकालना समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है। पीएम ने युवाओं से अपील की कि वे अपने सपनों पर ध्यान दें, नई चीजें सीखें और देश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि गलतियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे सीखकर आगे बढ़ना ही असली सफलता है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि उनका सपना है कि देश का हर युवा आगे बढ़े, सफल बने और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दे।

Continue reading on the app

  Sports

प्रीति पवार ने CWG 2026 में जीता गोल्ड, आमिर खान की फिल्म ने बदली जिंदगी

Preeti Pawar Gold Medal: भारत की मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. Sat, 01 Aug 2026 15:42:39 +0530

  Videos
See all

E-20 Petrol: Arvind Kejriwal का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- E20 Petrol से जनता परेशान है | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:39:24+00:00

एंटी पेपर लीक बिल बना कानून.. राष्ट्रपति ने दी मंजूरी | Paper Leak | Loksabha | NEET Exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:41:58+00:00

Swami Ramdev EXCLUSIVE: योग गुरु स्वामी रामदेव से युवाओं ने पूछे तीखे सवाल | Gen Z Protest | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:41:56+00:00

Weather Update: Monsoon का कहर, 20 राज्यों में IMD का अलर्ट | Heavy Rain | Rain News Today | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers