पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले- 40-45 विधायक AAP छोड़ सकते हैं:सीक्रेट मीटिंग कर चुके; चन्नी-वडिंग की ताकत भापने को प्रभारी की 2 मीटिंग
पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करने और हताश वर्कर्स में उत्साह फूंकने के लिए इंचार्ज भूपेश बघेल आज शनिवार को पटियाला और सुनाम में 2 मीटिंग करेंगे। पटियाला में सुबह 10 तो सुनाम में दोपहर 3 बजे मीटिंग रखी गई हैं। प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी के बीच चली पावरगेम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हाईकमान यूथ और बूथ पर फोकस कर रही है। पॉलिटिकल एनालिस्ट डॉ. केके रत्तू का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल 9 दिन के दौरे पर पंजाब में 'मिशन पैचअप' के तहत ही पहुंचे हैं। वो चन्नी और वड़िंग की भी पावर भांप रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट वो हाईकमान को सौंपेंगे। उधर, प्रधान राजा वड़िंग ने दावा किया कि AAP के 6 सांसदों के बाद अब 40 से 45 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं, उन्हें लग रहा है कि 2027 के चुनाव में उनकी टिकट काटी जा सकती है। इस बारे में सीक्रेट मीटिंग भी हो चुकी है। चन्नी और वड़िंग में CM फेस और वर्चस्व की लड़ाई राजा वड़िंग को दोबारा पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के बाद से पंजाब कांग्रेस की अंतरकलह सार्वजनिक मंचों पर सामने आई। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं का मानना है कि पंजाब में लगभग 32 फीसदी दलित आबादी को ध्यान में रखते हुए पार्टी को आगामी चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे या मजबूत नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हाल ही में बंद कमरे में भूपेश बघेल के साथ हुई बैठकों के बाद चन्नी के बयानों ने इस गुटबाजी को और सार्वजनिक कर दिया। दूसरी ओर, आक्रामक शैली और युवाओं में पकड़ रखने वाले राजा वड़िंग का तर्क है कि पार्टी आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने हालिया बयानों में यह स्पष्ट किया कि यदि आलाकमान कल उन्हें पद से हटा भी दे या टिकट न दे, तब भी वे सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ रहेंगे। प्रभारी बघेल का बूथ अभियान के बहाने मिशन पैचअप पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी को दूर करने के लिए प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ और फतेहगढ़ साहिब का लगातार दौरा कर सीनियर नेताओं के साथ मैराथन मीटिंग्स की हैं। बघेल ने चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन भी बात की। मिशन पैचअप से इनकार करते हुए बघेल ने गुटबाजी पर कहा कि विचार-विमर्श लोकतंत्र का हिस्सा है। पंजाब में कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी और पार्टी का मुख्य चेहरा राहुल गांधी रहेंगे। जानें ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ से पार्टी को क्या फायदा ----------------- यह भी पढ़ें- कांग्रेस की मुहिम से चन्नी गुट ने बनाई दूरी:वड़िंग का दावा- AAP के 40-45 MLA पार्टी छोड़ सकते हैं, उन्हें टिकट कटने का डर, सीक्रेट मीटिंग हुई पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच अब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' मुहिम शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू की। इसमें बघेल के साथ राजा वड़िंग समेत पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए, लेकिन पूर्व CM चन्नी और उनके गुट ने दूरी बना ली। इसमें चरणजीत सिंह चन्नी के भाई भी नहीं आए। पूरी खबर पढ़ें…
मेरी वापसी सही दिशा में, जानिए CWC में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने क्या कहा
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अपनी वापसी पर बात की. उन्होंने यशवीर सिंह के प्रदर्शन और भारतीय जैवलिन थ्रो की नई पीढ़ी की ताकत पर भी खुशी जताई.
The post मेरी वापसी सही दिशा में, जानिए CWC में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने क्या कहा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















