Responsive Scrollable Menu

Robbery: ज्वेलर्स की दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों का माल साफ | #Viral #Shorts

Robbery: ज्वेलर्स की दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों का माल साफ | #Viral #Shorts डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, ram mandir donation controversy, US Iran war, neet paper leak case, weather news, parliament monsoon session, ayodhya love jihad, assam floods, amarnath yatra suspended, gujarat heavy rain, arunachal pradesh flood, nagaland flood, joshimath rain, kanwar yatra, pakistan violence, nepal violence

Continue reading on the app

अगस्त में 5 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 200 रुपए सस्ता:तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम; CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम भी लागू

आज यानी, 1 अगस्त 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतम 200 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं तत्काल ट्रेन बुकिंग नियम और CKYC के नियम बदल गए हैं। इसके अलावा 3 से 5 अगस्त को होने वाली आरबीआई की मीटिंग में नई ब्याज दरों पर फैसले लिया जाएगा जिसका आपकी ईएमआई पर असर पड़ सकता है। अगस्त में होने जा रहे 5 बड़े बदलाव… 1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ओसतन 180 रुपए सस्ता बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 हो गई है। पहले ये ₹3113.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली सस्ते कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी सस्ती हो सकती है। देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं 2. रेलवे: तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम बदलाव: 1 अगस्त से रेलवे PRS रिज़र्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए टोकन-बेस्ड सिस्टम लागू कर रहा है। काउंटरों से तत्काल टिकट लेने से पहले यात्रियों को टोकन लेना होगा। असर: इस नई व्यवस्था से काउंटरों पर यात्रियों का वेटिंग टाइम कम होगा। नए रिवाइज्ड प्रोसेस के तहत यात्री काउंटर से अपना टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। टोकन मिलने के बाद वे अपने दिए गए अलॉटेड समय पर आकर आसानी से अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं। 3. RBI मॉनेटरी पॉलिसी: लोन EMI और FD दरों पर असर बदलाव: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित होगी। इसके फैसलों का ऐलान 5 अगस्त को किया जाएगा। असर: ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन अगर इसमें कोई भी बदवाल होता है तो आने वाले हफ्तों में आपके लोन की EMI, FD रिटर्न्स और लोन पर असर होगा। 4. CKYC 2.0: हर नई जगह कागजात जमा करने की जरूरत नहीं बदलाव: सेंट्रल नो योर कस्टमर यानी CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम रोलआउट हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आप बैंक खाता खोलते हैं, बीमा लेते हैं या म्यूचुअल फंड/शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं, तो आपकी मंज़ूरी से ये सभी कंपनियां एक ही सरकारी डेटाबेस से आपकी KYC की जानकारी ले लेंगी। पुराने सिस्टम में जो कमियां और गड़बड़ियां थीं, उन्हें ठीक कर डेटा को और सुरक्षित व सटीक बनाया गया है। असर: डेटा सिक्योरिटी मजबूत होगी, फ्रॉड पर लगाम लगेगी। अब आपको हर नई जगह पर बार-बार अपने कागज़ात (आईडी और एड्रेस प्रूफ) जमा करने की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी। 5. क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग: बिलिंग में पारदर्शिता बदलाव: RBI ने क्रेडिट कार्ड के नियमों को अपडेट किया है ताकि बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। इसके अनुसार, यदि कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं भर पाता है, तो बाकी बचे बकाया पैसों पर ब्याज लगाते समय सुविधा शुल्क, पेनल्टी और टैक्स को उसमें शामिल नहीं किया जाएगा। असर: इस बदलाव से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो पूरा बिल चुकाने के बजाय बकाया राशि को अगले महीने के लिए आगे बढ़ाते हैं, क्योंकि उनके लिए ब्याज का खर्च कम हो जाएगा। साथ ही, हिडन चार्ज और मनमानी पेनल्टी पर रोक लगने से बिलिंग सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

भारतीय टेस्ट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे। पूरी तरह फिट नहीं हो पाने की वजह से उन्हें अंतिम टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से वह लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रहकर पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे। बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल किया था, लेकिन यह चयन उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर था।

बता दें कि बुमराह को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में फिटनेस परीक्षण से गुजरना था। हालांकि पुनर्वास के दौरान उन्हें घुटने में लगातार असहजता महसूस होती रही। चिकित्सकीय टीम ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया कि उन्हें अभी मैदान पर लौटाना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भी बुमराह को चोट की समस्या का सामना करना पड़ा था। कार्डिफ में क्षेत्ररक्षण करते समय लगी चोट के कारण वह लॉर्ड्स में खेला गया एकदिवसीय मुकाबला भी नहीं खेल सके थे। इसके बाद उम्मीद थी कि वह समय रहते फिट होकर श्रीलंका श्रृंखला में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका है।

जसप्रीत बुमराह पिछले कई वर्षों से भारतीय तेज गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं। नई और पुरानी दोनों गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में शामिल किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, वह इस समय भी टेस्ट गेंदबाजों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

बता दें कि भारतीय टीम पिछले दो वर्षों में घरेलू मैदान पर दो टेस्ट श्रृंखलाएं हार चुकी है, जबकि विदेशी दौरों पर भी उसका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे समय में बुमराह की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। अब टीम प्रबंधन को अन्य तेज गेंदबाजों पर अधिक भरोसा करना होगा।

फिलहाल बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम प्रबंधन की कोशिश है कि बुमराह पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही मैदान पर वापसी करें, ताकि भविष्य की महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में वह पूरी क्षमता के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें।
Sun, 02 Aug 2026 22:46:43 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Angry: 'मेरे बच्चों को डरा..' पप्पू यादव का दावा ! #shorts #ytshorts #pappuyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:37:40+00:00

Weather Update: IMD का नया अलर्ट जारी! जानें आपके राज्य में कैसी रहेगी बारिश? Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:45:07+00:00

Imran Masood On Sonam Vangchuk: वांगचुक पर क्या बोलकर इमरान मसूद ने चौंकाया ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:36:50+00:00

Abhijeet Dipke News: 'अभिजीत दीपके हमारा बच्चा.. 'ये क्या बोले इमरान मसूद ? #cjp #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T18:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers