Responsive Scrollable Menu

अगस्त के पहले दिन ही सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, LPG सिलेंडर के घटे दाम, जानें आपके शहर में क्या नई कीमतें

LPG Prices: अगस्त की शुरूआत लोगों के लिए राहत भरी हुई है. पहली तारीख को ही गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं. एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 1 अगस्त से लागू हो गए हैं. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये की कटौती की है. हालांकि 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया.

हालांकि इस छूट से लाभ सीधे आम घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा. आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है. इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी. 

दिल्ली, लखनऊ, पटना में नए रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है. इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये तक की कटौती की गई है. राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2930 रुपये से घटकर 2738 रुपये हो गई है. वहीं, पटना में सिलेंडर 3227 रुपये के बजाय अब 3018 रुपये में मिलेगा. लखनऊ में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 3052.50 रुपये से घटकर 2860.50 रुपये हो गए हैं. इसके अलावा, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी.

उज्ज्वला योजना के हुआ ये बदलाव 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलपीजी की कीमतों में बदलाव के साथ उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थियों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी बढ़ गया है. जिन लाभार्थियों ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 4 एलपीजी सिलेंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें अगस्त में मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिलेगी. ऐसे उपभोक्ताओं को अब घरेलू सिलेंडर सामान्य ग्राहकों की तरह पूरी कीमत पर खरीदना होगा. सरकार ने चालू वित्त वर्ष से उज्ज्वला योजना के तहत सिर्फ चार सिलेंडरों पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया है. इससे पहले यह लाभ नौ सिलेंडरों तक मिलता था, जिसे बाद में घटाकर छह और अब चार सिलेंडर कर दिया गया है.

पहले भी घट चुके हैं दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत का सिलसिला जारी है. 1 जुलाई के बाद 1 अगस्त को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. लगातार दूसरे महीने हुई कटौती के बाद दिल्ली में पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर कुल 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है. 1 अगस्त को ही इसकी कीमत में 192 रुपये की नई कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत में कमी आएगी.

उज्ज्वला योजना में 300 रुपये महंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों के लिए आज से रसोई गैस पहले के मुकाबले 300 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी पड़ सकती है, क्योंकि उन्हें मिलने वाली अतिरिक्त राहत समाप्त हो गई है. 

 

Continue reading on the app

August Ekadashi Vrat 2026: अगस्त में पड़ेंगी कामिका और श्रावण पुत्रदा एकादशी, जानें व्रत की तारीख और पारण का शुभ मुहूर्त

August Ekadashi Vrat 2026: अगस्त में पड़ेंगी कामिका और श्रावण पुत्रदा एकादशी, जानें व्रत की तारीख और पारण का शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

  Sports

देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

Who is Soman Rana: समान राण ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. सोमन ने अपने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का विनिंग थ्रो किया. उन्होंने 13.38 मीटर के शुरुआती थ्रो के साथ शानदार शुरुआत की. इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में गोल्ड मेडल दिलाने वाले 13.40 मीटर के थ्रो तक सुधार किया. तीसरा प्रयास फाउल रहा, जबकि बचे थ्रो क्रमश: 13.14 मीटर, 13.17 मीटर और 13.11 मीटर के थे. हालांकि, दूसरे प्रयास का थ्रो पोडियम पर उन्हें पहला स्थान दिलाने के लिए काफी साबित हुआ. Sat, 1 Aug 2026 18:31:11 +0530

  Videos
See all

Varanasi में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज | Varanasi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:11:47+00:00

CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश ! संवाद और सहमति से ही निकलेगा विवादों का समाधान | Rajasthan News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:00:34+00:00

यादवों पर मुस्लिम भीड़ का हमला, काफिर पर गुस्सा या छांगुर का बदला ? Balrampur | UP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:14:03+00:00

Ram Mandir Gold Silver Theft Case Investigation:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई जांच शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers