Responsive Scrollable Menu

Virat-Anushka: कीचड़ में नंगे पैर चलकर वृंदवन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात; Video Viral

Virat-Anushka visits Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। बुधवार सुबह दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पूरी कोशिश की कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण और निजी बनी रहे।

आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद भी दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का सिंपल सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सादा और सहज अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

IPL जीत के बाद भी पहुंचे थे वृंदावन
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार आश्रम आ चुके हैं।

Virat-Anushka Vrindavan

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 खिताबी जीत के बाद भी दोनों ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे।

वृंदावन आने से पहले विराट और अनुष्का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी नजर आए थे। मैच के दौरान दोनों भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए थे। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी भी मौजूद थे।

लंदन में रहते हैं, फिर भी वृंदावन से जुड़ाव कायम
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। इसके बावजूद दोनों समय-समय पर भारत आकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं।

Continue reading on the app

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स 20 अगस्त 2026: मुफ्त में पाएं गन स्किन, बंडल्स और डायमंड्स, जानें क्लेम करने की पूरी गाइड

गैरेना फ्री फायर मैक्स ने 20 अगस्त 2026 के लिए नए एक्सक्लूसिव रिडीम कोड जारी किए हैं. इन कोड्स का उपयोग करके खिलाड़ी मुफ्त में डायमंड्स, गन स्किन, बंडल्स और अन्य प्रीमियम इन-गेम रिवॉर्ड्स पा सकते हैं. सीमित समय के लिए उपलब्ध इन कोड्स को कैसे क्लेम करें, इसकी पूरी जानकारी यहाँ दी गई है.

The post फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स 20 अगस्त 2026: मुफ्त में पाएं गन स्किन, बंडल्स और डायमंड्स, जानें क्लेम करने की पूरी गाइड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीन दिन भी नहीं टिका पाकिस्तान, 39 साल बाद से नहीं मिली जीत, इंग्लैंड ने बुरी तरह रौंदा

इंग्लैंड ने इस मैच में सिर्फ एक ही पारी में बैटिंग की जबकि पाकिस्तान ने दो पारी में बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में मिलाकर भी इंग्लैंड के बराबर रन नहीं बना सकी. इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त ले ली है. Fri, 21 Aug 2026 21:30:50 +0530

  Videos
See all

UP Leaders Security:UP Election 2027 से पहले नेताओं की सुरक्षा बढ़ी?44 नेताओं को Bullet Proof Jacket #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:45:06+00:00

UP Assembly Election 2027: अखिलेश को BJP का करारा जवाब, 'कांग्रेस को 300 सीटें देंगे?' SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers