Responsive Scrollable Menu

कैरोलिन लीविट के इस्तीफे के पीछे ट्रंप का 'धोखा', ईरान का चौंकाने वाला दावा

साउथ अफ्रीका में ईरान की एम्बेसी ने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट के इस्तीफे को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित सुरक्षा ऑपरेशन से जोड़ दिया है। एम्बेसी का दावा है कि ट्रंप ने खतरे के समय लीविट को धोखा दिया, जिसके बाद वे आहत होकर पद छोड़ रही हैं।

Continue reading on the app

Palak Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी पालक पनीर की सब्जी, ये टिप्स बढ़ा देंगे खाने का स्वाद

Palak Paneer Recipe: घर पर पालक पनीर बनाना आसान है, लेकिन कई बार रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और रंग नहीं आ पाता। कभी पालक का रंग फीका पड़ जाता है तो कभी ग्रेवी में वह क्रीमी टेक्सचर नहीं बनता, जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद खास लगता है। अगर आप कुछ छोटे कुकिंग टिप्स अपनाएं तो साधारण सामग्री से भी पालक पनीर को रेस्टोरेंट स्टाइल बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे मसाले या मुश्किल तकनीक की जरूरत नहीं है।

पालक पनीर की सबसे बड़ी खासियत इसका हरा रंग, मुलायम पनीर और मसालों का संतुलित स्वाद है। पालक को सही तरीके से ब्लांच करने से लेकर पनीर को ज्यादा देर तक न पकाने तक कई छोटी बातें इसकी पूरी डिश बदल सकती हैं। अगर वीकेंड पर परिवार के लिए कुछ स्पेशल बनाने का मन है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई किया जा सकता है।

पालक पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 500 ग्राम ताजा पालक
  • 1 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1-2 चम्मच क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 चम्मच तेल या घी

पालक पनीर की सब्जी बनाने का तरीका

पालक को ब्लांच करें
सबसे पहले पालक की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ करें। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पालक को करीब 2 मिनट डालें। इसके बाद पालक को तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इससे पालक का हरा रंग काफी हद तक बरकरार रखने में मदद मिलती है। अब पालक को हरी मिर्च और थोड़ा अदरक डालकर बारीक पीस लें।

ग्रेवी तैयार करें
कड़ाही में तेल या घी गर्म करके जीरा डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन डालकर कुछ देर पकाएं। अब टमाटर की प्यूरी डालें और हल्दी, लाल मिर्च तथा धनिया पाउडर डालकर मसाले को तब तक पकाएं, जब तक तेल किनारों से अलग दिखाई देने लगे।

पालक प्यूरी मिलाएं
अब तैयार पालक प्यूरी को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और मध्यम आंच पर कुछ मिनट पकाएं। पालक को बहुत देर तक तेज आंच पर पकाने से रंग और ताजगी प्रभावित हो सकती है।

पनीर डालकर पकाएं
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर ग्रेवी में डालें। अब नमक और गरम मसाला मिलाएं। पनीर डालने के बाद सब्जी को बहुत देर तक न पकाएं, वरना पनीर सख्त हो सकता है। आखिर में 1-2 चम्मच क्रीम डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। ऊपर से थोड़ा गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें।

इन टिप्स से आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

  • पालक का रंग हरा रखने के लिए उसे ब्लांच करने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें।
  • पनीर को सॉफ्ट रखने के लिए उसे ज्यादा देर तक ग्रेवी में न उबालें।
  • क्रीमी टेक्सचर के लिए थोड़ी फ्रेश क्रीम डालें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में हल्का गरम मसाला डालें।
  • स्मोकी फ्लेवर के लिए चाहें तो थोड़ी देर कोयले का धुआं देकर इसे ढाबा-स्टाइल टच दे सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Fatty Liver Problem: 5 वजहों से हो सकती है फैटी लिवर की समस्या! बचाव के लिए बदल लें ये आदतें

White Clothes Cleaning: सफेद कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हटाने हैं? इन 5 आसान ट्रिक्स से कपड़े फिर दिखेंगे चमकदार

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने कुलदीप यादव और शुभमन गिल पर दिए अहम अपडेट!

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैच से पहले कुलदीप यादव और शुभमन गिल की फिटनेस और रणनीति पर बात की. उन्होंने स्पिनरों की भूमिका, पिच की स्थिति और खिलाड़ियों के अनुकूलन पर भी प्रकाश डाला. #CricketNews #TeamIndia #KuldeepYadav #ShubmanGill #CricketUpdate #SportsNews Fri, 21 Aug 2026 15:58:34 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi : पैलेट गन पर FIR की मांग, संसद मार्ग थाने में ही धरने पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:41:48+00:00

डीग में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:47:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers