Responsive Scrollable Menu

Amazon और Safer Internet India ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए गाइड जारी की

फर्जी वेबसाइट, नकली डिलीवरी पैकेज, भुगतान में धोखाधड़ी और बहुत सस्ता दिखने वाले ऑफर ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी के सबसे आम तरीके बन चुके हैं। इन खतरों के बारे में उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए एक नई उपभोक्ता गाइड जारी की गई है। इस हैंडबुक को सेफर इंटरनेट इंडिया ने तैयार किया है और इसे दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सहयोग से जारी किया गया है।

‘सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी के लिए आपका गाइड’ शीर्षक इस हैंडबुक का उद्देश्य ऑनलाइन खरीदारों को धोखाधड़ी पहचानने, उससे बचने और खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके बताना है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस गाइड में फर्जी वेबसाइट, फर्जीवाड़ा करने वाले लिंक, नकली डिलीवरी की धांधली, खाली बॉक्स भेजने जैसी धोखाधड़ी, भुगतान फर्जीवाड़ा और फर्जी ग्राहक सहयोग खाता जैसे तरीकों की पहचान कराई गई है। इसके अलावा जल्दी करें जैसे दबाव बनाकर ठगने वाले फर्जीवाड़े और सदस्यता को आगे बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी जैसे मामलों को भी शामिल किया गया है।

इस हैंडबुक में सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी के तरीके, भारतीय कानूनों के तहत उपभोक्ता अधिकार, शिकायत निवारण प्रणाली और व्यावहारिक सुरक्षा उपायों को सरल में समझाया गया है। अमेजन के उपाध्यक्ष (ग्राहक एवं साझेदार विश्वास) रोहन ओमेन ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और ई-कॉमर्स के विस्तार के साथ खासकर छोटे शहरों से नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। लेकिन अनुभव की कमी के कारण वे ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

ओमेन ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि वेरिफाई@अमेजन.कॉम जैसी सुविधा शुरू की गई है, जहां ग्राहक संदिग्ध ईमेल की जांच करवा सकते हैं। साथ ही, पिछले साल 70,000 से अधिक फर्जी वेबसाइट को पहचानकर हटाने में मदद भी की गई। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी के साथ उपभोक्ताओं को जागरूक बनाना भी जरूरी है, क्योंकि जब तक लोग खतरे को पहचानेंगे नहीं, तब तक सुरक्षा उपकरणों का सही इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे।

Continue reading on the app

Punjab and Haryana High Court Clerk Admit Card 2026 for 1265 Post

Punjab and Haryana High Court Clerk Admit Card 2026 – Released Soon Post Update Date: 31-07-2026 Short Description : Punjab and Haryana High Court Clerk Admit Card 2026 Released Soon on the official website of the High Court of Punjab and Haryana SSSC. Candidates who applied for this recruitment can download their admit card online. ...

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के 'गोल्डन बॉय', 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

Who is Harsh singh: 23 वर्षीय हर्ष सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 60 किग्रा जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओलिंपियन जोशुआ कात्ज़ को हराकर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का पहला पुरुष जूडो गोल्ड दिलाया. मैच खत्म होने से ठीक 41 सेकेंड पहले हर्ष के सटीक स्पेशल दांव ने जीत तय की. अस्मिता डे के स्वर्ण के बाद हर्ष की इस उपलब्धि ने भारत को जूडो में पहला ऐतिहासिक डबल गोल्ड दिलाया. Fri, 31 Jul 2026 22:56:06 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Parliament News : पप्पू और राहुल ने दानचोरी का मजाक उड़ाया या रामलला का? | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:41:35+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Delhi Police पर ये डाटा जानना जरुरी है ! | CJP | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:34:20+00:00

Saayoni Ghosh News: सायोनी घोष ने विपक्ष से क्या अपील की ? #saayonighosh #parliamentsession #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:39:41+00:00

Pappu Yadav Statement Controversy: पप्पू यादव ने किया भगवान राम का अपमान!Ram Remark Sparks Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers