इंस्टाग्राम पर रश्मिका-विजय ने तोड़े रिकॉर्ड!: वेडिंग पोस्ट को मिले 20 मिलियन Likes! आलिया-रणबीर, सिड-कियारा भी पीछे
Rashmika-Vijay Wedding Post: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी मानी जा रही है। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर इतिहास रच दिया है। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शाही अंदाज में हुई इस इंटिमेट वेडिंग की फोटोज अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन गई हैं।
20 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स
26 फरवरी को रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। खास बात यह रही कि दोनों ने कंबाइंड पोस्ट करने के बजाय अलग-अलग पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले संदेश लिखे। रश्मिका की पोस्ट को अब तक 20 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। करीब 50 मिलियन फॉलोअर्स के साथ यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर किसी भी सेलिब्रिटी वेडिंग अनाउंसमेंट की सबसे ज्यादा लाइक की गई तस्वीर बन गई है।
विजय ने भी लिखा कि उन्होंने अपनी “बेस्ट फ्रेंड” को अपनी पत्नी बना लिया है। तो वहीं विजय देवरकोंडा के पोस्ट पर अब तक 16.5 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं।
कियारा-सिद्धार्थ और रणबीर-आलिया का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी और उनकी वेडिंग तस्वीरों को 15.8 मिलियन लाइक्स मिले थे।
वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में हुई शादी की तस्वीरों को 12.5 मिलियन लाइक्स मिले थे।
विक्की कौशलl और कैटरीना कैफ की 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई शादी की तस्वीरों को 12.1 मिलियन लाइक्स मिले थे।
जबकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 2018 में लेक कोमो, इटली में हुई शादी की तस्वीरों को 6.3 मिलियन लाइक्स मिले थे।
तेलुगू रीति-रिवाजों में की रश्मिका-विजय ने शादी
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया, जो रश्मिका की पारिवारिक परंपरा से जुड़ा है। दोनों की मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, और वहीं से शुरू हुई दोस्ती अब शादी के खूबसूरत मुकाम तक पहुंची।
फिलहाल सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस पावर कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Happy Valentines Day wishes: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का दिन बना दें खास, भेजें ये रोमांटिक विशेज, messages, quotes
Happy Valentines Day wishes: 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे एक बार फिर प्यार और अपनापन मनाने का दिन लेकर आया है। हर साल की तरह इस बार भी हवा में रोमांस घुला हुआ है- कहीं गुलाबों की खुशबू है, कहीं सरप्राइज गिफ्ट्स की तैयारी, तो कहीं दिल से निकले इजहार-ए-मोहब्बत के शब्द। यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और खुद से प्यार करने वालों के लिए भी खास मायने रखता है।
कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, तो कुछ अपने जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए प्लान बनाते हैं। वहीं कई लोग इस दिन को सेल्फ-लव और सेल्फ-केयर के रूप में भी मनाते हैं। आखिरकार, प्यार हर रूप में खूबसूरत होता है। यहां देखिए कुछ ऐसे मैसेजेस, कोट्स और खूबसूरत विशेज जो आपके पार्टनर के को बेहद खास महसूस कराएगा।
गर्लफ्रेंड के लिए प्यारे और शरारती मैसेज
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इस वैलेंटाइन डे पर स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल से निकले कुछ मीठे शब्द ही काफी हैं।
- “तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत मुस्कान हो। हैप्पी वैलेंटाइन डे!”
- “तुम्हारे साथ हर दिन किसी जादू से कम नहीं। हमेशा ऐसे ही मेरे साथ रहना।”
- “मेरे दिल ने तुम्हें चुना है, और यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है।”
- “बारिश के दिन में धूप की तरह हो तुम- मेरी हर खुशी की वजह हो तुम।”
- “अगर प्यार एक सफर है, तो मैं हर रास्ता तुम्हारे साथ तय करना चाहता हूं।”
बॉयफ्रेंड के लिए खास अंदाज में शुभकामनाएं
लड़कों को सादगी और सच्चाई भरे मैसेज पसंद आते हैं। आप कुछ इस तरह अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं—
- “हैप्पी वैलेंटाइन डे! तुम मेरे दिल की सबसे मजबूत धड़कन हो।”
- “तुम्हारे साथ हर दिन एक नई जीत जैसा लगता है।”
- “तुम मेरे हीरो हो, जो हर दिन मेरे चेहरे पर मुस्कान लाते हो।”
- “तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। हमेशा ऐसे ही साथ रहना।”
- “तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी सबसे खूबसूरत याद है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










