Responsive Scrollable Menu

J&K: पाक आर्मी की नापाक हरकत, LoC पर की गोलीबारी तो भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में LoC के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर पहली भीषण गोलीबारी हुई है।

Continue reading on the app

Dhinchak Pooja: ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा ने की शादी, क्यों छिपाया पति का चेहरा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Dhinchak Pooja Wedding: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातोंरात मशहूर हुईं ढिंचैक ने अपनी शादी की खबर देकर फैंस को चौंका दिया है। ढिंचैक पूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी की कुछ खास झलकियां दिखाई गईं। 

वीडियो में पूजा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पति का चेहरा पूरी तरह छिपाकर रखा। इस रहस्य ने इंटरनेट यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

गुलाबी लहंगे में दिखीं ढिंचैक पूजा, छिपाया पति का चेहरा
शेयर किए गए वीडियो में धिंचैक पूजा गुलाबी रंग के ब्राइडल आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने भारी ज्वेलरी और बड़ी नथ के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया था। वीडियो में वरमाला सेरेमनी और सेल्फी लेते हुए कई पल भी दिखाए गए। पोस्ट के कैप्शन में पूजा ने लिखा, “मेरी शादी की कुछ क्लिप्स… बाकी जल्द शेयर करूंगी।”

फैंस ने मांगा नया वेडिंग सॉन्ग
ढिंचैक पूजा की शादी की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी, जबकि कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनसे नया वेडिंग सॉन्ग बनाने की मांग कर डाली। एक यूजर ने लिखा, “अब गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “हमें क्वीन का वेडिंग ट्रैक चाहिए।”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अकाउंट नाम देखने के बाद ही उन्हें यकीन हुआ कि वीडियो में नजर आ रही दुल्हन सच में धिंचैक पूजा ही हैं।

इंटरनेट की पहली वायरल सेंसेशन में से एक रहीं पूजा
एक्साइटमेंट पूजा, जिनका असली नाम पूजा जैन है, साल 2016-17 के दौरान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थीं। शुरुआत में उनके गाने ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ चर्चा में आए, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली।

उनके अनोखे अंदाज, अलग तरह की सिंगिंग और मजेदार लिरिक्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘क्रिंज पॉप क्वीन’ बना दिया था। उनके गाने मीम्स और वायरल वीडियोज का हिस्सा बनने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘दिलों का शूटर’, ‘बापू देदे थोड़ा कैश’, ‘आफरीन फातिमा बेवफा है’ और ‘नाच के पागल’ जैसे कई गाने रिलीज किए।

Dhinchak Pooja in Bigg boss 11

बिग बॉस 11 में भी आई थीं नजर
एक्साइटमेंट पूजा ने बाद में बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनकी मौजूदगी ने काफी चर्चा बटोरी थी। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

4 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में ठोक दिए सबसे ज्यादा शतक

5 Indian Batsman most Hundred in Calendar Year: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में शतकों का अंबार लगाना बल्लेबाजों की असाधारण फॉर्म को दर्शाता है. भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने साल 1998 में यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बेहद करीब विराट कोहली पहुंचे, जिन्होंने 2017 और 2018 में लगातार ढेरों शतक ठोके. इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 1999 में और रोहित शर्मा ने 2019 में 10-10 शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास में अपनी खास जगह बनाई. Fri, 21 Aug 2026 17:55:07 +0530

  Videos
See all

Sahil on FIR:'मेरी आंख..' FIR दर्ज होने के बाद साहिल ने क्या कहा? सुनिए I Rahul Gandhi Protest I Zee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:45:32+00:00

UP Election 2027: मऊ सीट पर अंसारी फैमिली का फिर से होगा कब्जा? | Abbas Ansari | SP | BJP | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers