Responsive Scrollable Menu

' HC से न्याय मिलेगा ' , कोर्ट से सजा के बाद ताहिर हुसैन #ibofficer #highcourt

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. ताहिर ने कहा, "मुझे हाई कोर्ट से न्याय मिलेगा" #ibofficer #highcourt #ankitsharma #karkardoomacourt #delhiriots2020 #breakingnews #videoshort #vídeoviral ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

दिल्ली छात्र आंदोलन पर पूर्व DGP बृजलाल का बड़ा बयान, बोले- ‘पुलिस का मनोबल कमजोर करना देशहित में नहीं’

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आज (शुक्रवार)आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP और राज्यसभा सांसद बृजलाल ने दिल्ली में हालिया छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपने विचार रखे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रेस वार्ता सरकार या न्यायालय की ओर से नहीं, बल्कि पूर्व पुलिस अधिकारियों द्वारा दिल्ली पुलिस के समर्थन और एकजुटता जताने के उद्देश्य से आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि उनके विचार व्यक्तिगत हैं और इनका सरकार की कार्रवाई या सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है.

‘दिल्ली पुलिस ने अत्यंत संयम का परिचय दिया’

बृजलाल ने हालिया छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस ने अत्यंत संयम और धैर्य के साथ स्थिति को संभाला. उनके मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति में पुलिस द्वारा बल प्रयोग की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है और आवश्यकता के अनुसार ही न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि पहले प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी जाती है और स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसे उपाय अपनाए जाते हैं. उन्होंने नॉन-लीथल हथियारों और विशेष रूप से पेललेट गन को लेकर फैले भ्रम पर भी सवाल उठाया. बृजलाल ने कील लगी लाठियों के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों को भी निराधार बताया.

‘पुलिस के खिलाफ एकतरफा आरोपों से प्रभावित होता है मनोबल’

पूर्व DGP ने कहा कि हालिया घटनाओं के बाद सोशल मीडिया और दूसरे मंचों पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ लगातार एकतरफा आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त के खिलाफ शिकायतें, अदालतों में याचिकाएं और संसद में दिए जा रहे बयानों का असर पुलिस बल के मनोबल पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि खासतौर पर निचले स्तर पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं. ऐसे में उनके खिलाफ लगातार होने वाली सार्वजनिक आलोचना से उनकी कार्यक्षमता और कर्तव्य निर्वहन की भावना प्रभावित हो सकती है.

‘हर पुलिस कार्रवाई गृह मंत्री के निर्देश पर नहीं होती’

बृजलाल ने उस धारणा को भी गलत बताया कि पुलिस की हर कार्रवाई सीधे गृह मंत्री के निर्देश पर होती है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की अपनी निर्धारित प्रक्रिया और कमांड सिस्टम होता है.

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से पुलिस व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की प्रक्रियाओं को समझने के बाद ही बयान देने की अपील की. उनके मुताबिक, बिना व्यावहारिक अनुभव के दिए गए बयान आम जनता में भ्रम पैदा कर सकते हैं.

‘पुलिसकर्मी संगठन या धरने का हिस्सा नहीं बन सकते’

पूर्व DGP ने कहा कि सेवारत पुलिसकर्मी कानून के तहत किसी संगठन, यूनियन या धरना-प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बन सकते. उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मूल आधार अनुशासन, नेतृत्व और कानून का पालन है. उन्होंने अपने करीब 38 साल के पुलिस सेवा अनुभव का भी जिक्र किया. इस दौरान पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियानों, चंबल में डकैत विरोधी अभियानों और मेरठ सहित कई संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के अनुभव साझा किए.

बृजलाल ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का काम केवल आदेश देना नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर खुद अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व करना भी है. उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान कई बार उन पर जानलेवा हमले हुए और उन्हें वीरता के लिए सम्मानित भी किया गया.

‘शांतिपूर्ण छात्रों और आपराधिक तत्वों में अंतर जरूरी’

दिल्ली छात्र आंदोलन को लेकर बृजलाल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और हिंसा या आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के बीच स्पष्ट अंतर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए, लेकिन हिंसा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई जरूरी है.

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की घटना में तथाकथित ‘डीप स्टेट’, कुछ देश-विरोधी और असामाजिक तत्वों तथा विदेशी व्यक्तियों की भूमिका थी. उनके अनुसार, ऐसे तत्व आंदोलन को संगठित कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, इन दावों के समर्थन में प्रेस वार्ता में प्रस्तुत किए गए स्वतंत्र प्रमाण का उल्लेख नहीं किया गया.

आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के योगदान की सराहना

बृजलाल ने आतंकवाद, नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस तथा सुरक्षा बलों की भूमिका का भी उल्लेख किया. उन्होंने संसद हमले, विभिन्न आतंकी घटनाओं और नक्सल विरोधी अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के बलिदान से देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है. उन्होंने केंद्र सरकार के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना भी की.

ग्रेट निकोबार परियोजना का किया समर्थन

पूर्व DGP ने ग्रेट निकोबार परियोजना का समर्थन करते हुए इसे भारत की सामरिक और समुद्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी और क्षमता को मजबूती मिल सकती है.

‘पुलिस को खलनायक की तरह पेश न किया जाए’

अपने संबोधन के अंत में बृजलाल ने पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार, त्योहारों और निजी जीवन से समझौता कर दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं. उन्होंने समाज, मीडिया और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि पुलिस का मनोबल कमजोर करने के बजाय उसके योगदान और बलिदान का सम्मान किया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस को अनावश्यक रूप से खलनायक के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि पुलिस बल का मनोबल बनाए रखना देश और समाज दोनों के हित में है.

ये भी पढ़ें: Explainer: NGO, ट्रस्ट और विदेशी फंडिंग... अगले सप्ताह संसद में आने वाले FCRA Bill का किस पर होगा असर?

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं यामिनी मौर्य...जिनका गोल्डन स्कोर में टूटा गोल्ड जीतने का सपना, जूडो में भारत को दिलाया तीसरा मेडल

who is Yamini Mourya: 9 साल उम्र में जब एक लड़की ने जूडो खेलना शुरू किया, तो उसके माता-पिता को रिश्तेदार ताने मारते थे, लेकिन उन रिश्तेदार को इस बेटी ने 3 महीने बाद ही स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जवाब दे दिया था. अब उसी यामिनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है. Sat, 1 Aug 2026 01:35:38 +0530

  Videos
See all

Migrants storm Spanish border - what's happening in Ceuta and why | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:23+00:00

कॉकरोचों का ना नौकरी मिले ना मौका मिले,ना माफी मिले । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:38:05+00:00

Shocking Rat Theft Story: 10 हीरे जड़ी अंगूठियां, 3 हार ले गया था...लेकिन चोर निकला चूहा! Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | शहजाद ने कांग्रेस क्यों छोड़ दी थी ? #shehzadpoonawalla #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:13:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers