Indians at Wimbledon 2026: सचिन, शुभमन गिल से अनन्या पांडे तक... विंबलडन में छाया भारतीय सेलेब्स का फैशन; देखें तस्वीरें
Indians at Wimbledon 2026: विंबलडन दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। इसकी टिकट खरीदने के लिए दुनियभर के मंहगे से मंहगे सेलिब्रिटीज लाइन में रहते हैं। ये मौका और भी खास हो जाता है जब इस टेनिस टूरिनामेंट में फैशन और स्टाइल का संगम देखने को मिलता है। हर बार की तरह इस साल भी विंबलडन 2026 में स्पोर्ट्स, फिल्म और फैशन से जुड़े दुनियाभर के सेलेब्स ने अपनमा रंग बिखेरा।
विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, वहीं स्टैंड्स में मौजूद भारतीय हस्तियों ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनन्या पांडे तक स्पोर्ट्स और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई चर्चित भारतीय चेहरे ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में नजर आए और अपने स्टाइलिश अंदाज से छा गए।
रॉयल बॉक्स में साथ दिखे सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल
इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां क्रिकेट के दो बड़े नामों ने बटोरीं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रॉयल बॉक्स में मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप सूट पहनकर अपनी सादगी और क्लास का परिचय दिया। वहीं अंजलि तेंदुलकर ग्रीन मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आए।
तीनों ने मेन सिंगल्स सेमीफाइनल में जानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद लिया। रॉयल बॉक्स में इनकी मौजूदगी ने क्रिकेट और टेनिस प्रेमियों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।
शुभमन गिल के क्लासिक लुक ने लूटी महफिल
विंबलडन की शाही परंपरा के अनुरूप शुभमन गिल ने बेहद सधे हुए फॉर्मल लुक को चुना। उन्होंने बेज रंग का टेलर्ड ब्लेज़र, आइवरी ट्राउजर, हल्के नीले रंग की शर्ट और पर्पल टाई के साथ अपना लुक पूरा किया। क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का यह मिश्रण सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया गया।
प्रियंका चोपड़ा का शानदार Dior लुक
प्रियंका चोपड़ा भी इस टूर्नामेंट में शामिल हुईं। उन्होंने लाइट क्रीम रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी। इसमें स्ट्रक्चर्ड कॉलर, सामने बटन क्लोज़र, कम्फर्ट स्लीव्स और मैचिंग वेस्ट बेल्ट थी, जिससे उन्हें एक बेहतरीन लुक मिला। साथ में बंडाना लुक कैरी किया जो और भी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
अनन्या पांडे ने रेड ड्रेस में खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी इस खास मौके पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक सफेद रंग से अलग हटकर लाल रंग की कॉटन-ब्लेंड पॉपलिन ड्रेस पहनी, जिसने उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाई। उनका समर-फ्रेंडली लुक फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Ananya Panday ❤️❤️❤️#Ananya #AnanyaPanday pic.twitter.com/EQsCAJiNrs
— ScoopSnax (@ScoopSnax) July 10, 2026
भविता मंडावा ने ग्लोबल मंच पर दिखाया भारतीय फैशन का जलवा
मॉडल और चैनल हाउस एम्बेसडर भविता मंडावा ने भी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सफेद रंग का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कैमिसोल टॉप और बारीक कढ़ाई वाली मिडी स्कर्ट शामिल थी। उनका मोनोक्रोम लुक दिन के सबसे आकर्षक फैशन स्टेटमेंट्स में गिना गया।
फूल, गुब्बारे और 'LOVE YOU' बोर्ड..: ट्रेन में दिखा अनोखा नजारा, जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी
क्या आपने कभी चलती ट्रेन के अंदर किसी होटल के हनीमून सूट जैसी सजावट देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फर्स्ट एसी ट्रेन कूपे को फूलों, गुब्बारों, फेयरी लाइट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से इस तरह सजाया गया कि लोग देखते ही रह गए। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने इसे 'पहियों पर हनीमून' का नाम दे दिया।
क्या वाकई हनीमून के लिए सजाया गया था?
वीडियो में दिखाई दे रही सजावट को देखकर अधिकांश सोशल मीडिया यूजर्स इसे नवविवाहित जोड़े का हनीमून कूपे बता रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी संभव है कि सजावट किसी सालगिरह, जन्मदिन या खास अवसर के लिए की गई हो।
किस ट्रेन का है वीडियो?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह सजावट राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे की है। लेकिन, वायरल क्लिप में ट्रेन का नाम, नंबर या रूट साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में यह दावा नहीं किया जा सकता कि यह किस ट्रेन का फर्स्ट एसी कूपे है।
Honeymoon on Wheels
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) July 8, 2026
Indian Railways have started "Honeymoon on Wheels" services on Rajdhani First Class. pic.twitter.com/wi6dZJDvI2
भारतीय रेलवे या आईआरसीटीसी की ओर से भी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस ट्रेन का है और सजावट किस अवसर पर की गई थी।
रेलवे नियम जानिए: क्या ट्रेन के AC कूपे को ऐसे सजाया जा सकता है?
वायरल वीडियो देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या ट्रेन के फर्स्ट AC कूपे को फूलों, गुब्बारों और रोमांटिक थीम से सजाना रेलवे नियमों के खिलाफ है?
जवाब है- जरूरी नहीं।
दरअसल, फर्स्ट AC कूपे भारतीय रेलवे का सबसे प्राइवेट ट्रैवल स्पेस माना जाता है। इसमें आमतौर पर दो बर्थ वाला बंद केबिन मिलता है, जो यात्रियों के लिए रिजर्व रहता है। ऐसे में कई यात्री जन्मदिन, सालगिरह या खास मौकों पर अपने कूपे को अपनी पसंद के अनुसार सजाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यदि सजावट से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं होता और रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचता, तो रेलवे आमतौर पर इसमें हस्तक्षेप नहीं करता।
हालांकि, ज्वलनशील सामग्री, खुली आग, धुआं पैदा करने वाली वस्तुएं या ऐसी सजावट जिससे अन्य यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो, परेशानी का कारण बन सकती हैं।
क्या याद रखें?
- फूल, गुब्बारे और हल्की सजावट आमतौर पर विवाद का विषय नहीं बनती।
- फर्स्ट AC कूपे यात्री के निजी उपयोग के लिए आरक्षित होता है।
- रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नियमों के खिलाफ है।
- खुली मोमबत्ती या आग जैसी चीजें सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती हैं।
यही वजह है कि वायरल वीडियो में दिख रही सजावट को देखकर लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन रेलवे नियमों के हिसाब से यह पूरी तरह असंभव या प्रतिबंधित नहीं माना जाता।
फैक्ट्स
क्या First AC Coupe को सजाया जा सकता है?
हां, यदि सुरक्षा और रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।
क्या रेलवे खुद ऐसी सजावट कराता है?
नहीं, वायरल वीडियो में ऐसा कोई आधिकारिक दावा नहीं है।
क्या यह नियमों का उल्लंघन है?
सामान्य सजावट नहीं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।
क्या मोमबत्तियां इस्तेमाल करना सही है?
सुरक्षा के लिहाज से इस पर सवाल उठ सकते हैं।
Fact Check
| सवाल | स्थिति |
| क्या यह हनीमून के लिए सजाया गया था? | आधिकारिक पुष्टि नहीं |
| क्या यह राजधानी एक्सप्रेस है? | सोशल मीडिया दावा, पुष्टि नहीं |
| ट्रेन नंबर/रूट पता चला? | नहीं |
| रेलवे का आधिकारिक बयान? | नहीं |
| वीडियो असली है? | वीडियो वास्तविक दिख रहा है, लेकिन संदर्भ अपुष्ट |
First AC Coupe क्यों है खास?
- केवल 2 बर्थ वाला प्राइवेट केबिन
- अंदर से लॉक होने वाला दरवाजा
- ज्यादा प्राइवेसी
- लंबी दूरी की यात्रा के लिए प्रीमियम विकल्प
- नवविवाहित जोड़ों और परिवारों की पहली पसंद
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
- "भाई ने ट्रेन को होटल से भी आगे निकाल दिया"
- "इसे ही कहते हैं Honeymoon Express"
- "IRCTC का नया प्रीमियम पैकेज आ गया क्या?"
- "अब तो ट्रेन में भी बॉलीवुड वाला रोमांस मिलेगा"
- "सजावट शानदार है, लेकिन बाद में सफाई कौन करेगा?"
- "मोमबत्ती देखकर TTE भी डर गया होगा"
- "जिसने भी सजाया है, दिल जीत लिया"
- "ट्रेन कम, चलती-फिरती वेडिंग सूट ज्यादा लग रही है"
For a whole new experience of Honeymoon on wheels, people are compromising on the bed width https://t.co/yRb7qTGKlM
— Prey for Palestine (@AdmGenAladin786) July 8, 2026
कुछ यूजर्स ने इसे 'Honeymoon on Wheels' बताया।
कई लोगों ने सजावट की तारीफ की और कहा कि यह किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है।
कुछ लोगों ने रेलवे सुरक्षा नियमों और सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










