Responsive Scrollable Menu

महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, युवा चेहरों को मौका...सोमवार को 12 बजे हो सकता है BJP की नई टीम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़े बदलाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो सकता है, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

Continue reading on the app

झूठ बोल रहे आमिर खान?: 3 Idiots से पहले सोनम वांगचुक से हुई थी मुलाकात; पुराना Video आया सामने

Aamir Khan vs Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि फिल्म '3 इडियट्स' की मेकिंग के दौरान वह सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेटर सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर वांगचुक का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 2008 में आमिर से मुलाकात का जिक्र करते दुख रहे हैं। जबकि 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी।

इस पूरे मामले पर नई बहस शुरू हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आमिर खान के बयान पर सवाल उठा रहे हैं।

सोनम वांगचुक का पुराना वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक बताते हैं कि उनकी मुलाकात आमिर खान से वर्ष 2008 में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उनके अनुसार, इस मुलाकात में उन्होंने आमिर को सियाचिन मुद्दे पर आधारित एक फिल्म बनाने का सुझाव दिया था।

वांगचुक का कहना है कि उन्होंने आमिर को बताया था कि भारत और पाकिस्तान सियाचिन जैसे बर्फीले क्षेत्र पर हर दिन करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर ऐसी फिल्म बनाई जाए, जिसमें दोनों देशों के आम लोग मिलकर समाधान निकालें और संसाधनों का उपयोग शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हो।

उन्होंने बताया कि आमिर खान ने उनकी बात ध्यान से सुनी थी और उनके काम पर आधारित एक ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन भी देखा था।

'3 इडियट्स' देखने के बाद हुए हैरान
सोनम वांगचुक ने वीडियो में यह भी बताया कि कार्यक्रम के बाद वह पढ़ाई के लिए फ्रांस चले गए थे। इसी दौरान 2009 में उन्हें कई लोगों के फोन और संदेश मिलने लगे कि उन पर आधारित एक फिल्म रिलीज हुई है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि फिल्म में उनके स्कूल जैसी जगह दिखाई गई है। यह सुनकर वह हैरान रह गए और उन्होंने अपने स्कूल से संपर्क किया।

स्कूल पहुंची थी फिल्म की टीम
वांगचुक ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि फिल्म की टीम उनके स्कूल पहुंची थी। हालांकि, टीम ने यह नहीं बताया था कि वह किस फिल्म की शूटिंग करने आई है। उन्होंने दावा किया कि स्कूल प्रशासन ने पर्यावरण संबंधी कारणों से शूटिंग की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि टीम प्लास्टिक सामग्री लेकर आई थी। इसके बाद कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग पास के दूसरे स्कूल में की गई।

'मैं सोनम को नहीं जानता था...' आमिर के बयान से हैरान हुए लोग
इस विवाद की शुरुआत आमिर खान के हालिया बयान से हुई। ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। इस पर आमिर ने साफ कहा कि फिल्म बनाते समय न तो वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे।

उन्होंने इसे एक गलतफहमी बताते हुए कहा कि फिल्म का मुख्य किरदार वांगचुक पर आधारित नहीं था। हालांकि, आमिर ने यह भी कहा कि वह सोनम वांगचुक के सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हैं और उनके काम की सराहना करते हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
सोनम वांगचुक का पुराना वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर आमिर की मुलाकात 2008 में वांगचुक से हुई थी और फिल्म की टीम उनके स्कूल तक पहुंची थी, तो उनका हालिया बयान सवाल खड़े करता है।

Continue reading on the app

  Sports

UP T20 League 2026: रिंकू सिंह मचा रहे थे तबाही, बीच में ही रोका गया मैच, टीम को बना दिया गया विजेता

Rinku Singh ने यूपी T20 लीग 2026 में धमाकेदार पारी खेली है. हालांकि, उनकी इनिंग अभी जारी ही थी कि मैच को रोक दिया गया. जानिए क्यों? Thu, 20 Aug 2026 07:07:33 +0530

  Videos
See all

Delhi Jal Board Scam | कोर्ट पहुंची AAP की लीगल टीम, Sanjay Singh और आतिशी का बड़ा दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T01:31:40+00:00

Amit Shah Meeting: दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शाह #bjp #amitshah #shorts #politics #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T01:32:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers