Responsive Scrollable Menu

Karva Chauth 2024: महिलाओं के लिए क्यों खास है करवा चौथ का व्रत, शास्त्रों में बताया गया है चंद्रमा पूजा का महत्व

Karva Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना हेतु रखा जाता है। इस व्रत का नाम करवा चौथ इसलिए पड़ा क्योंकि इस दिन करवा की पूजा की जाती है। ‘करवा’ का अर्थ होता है मिट्टी का बर्तन और ‘चौथ’ का मतलब गणेशजी की प्रिय तिथि, जिस पर इस व्रत का आयोजन होता है। प्रेम, समर्पण और विश्वास के इस अनोखे महापर्व पर मिट्टी के बर्तन यानी करवे की पूजा का विशेष महत्त्व है, जिससे रात्रि में चंद्रदेव को जल अर्पण किया जाता है।

‘रामचरितमानस’ के लंका कांड के अनुसार इस व्रत का एक पक्ष यह भी है कि जो पति-पत्नी किसी कारणवश एक-दूसरे से बिछुड़ जाते हैं, चंद्रमा की किरणें उन्हें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं, इसलिए करवा चौथ के दिन चंद्रदेव की पूजा कर महिलाएं यह कामना करती हैं कि किसी भी कारण से उन्हें अपने प्रियतम का वियोग ना सहना पड़े। महाभारत में भी एक प्रसंग है, जिसके अनुसार पांडवों पर आए संकट को दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के सुझाव पर द्रौपदी ने भी करवा चौथ का व्रत किया था। इसके बाद ही पांडव महाभारत युद्ध में विजयी रहे।

भक्ति भाव से पूजा के उपरांत व्रत रखने वाली महिलाएं छलनी में से चांद को निहारती हैं। करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक किया जाता है। इस पर्व में चंद्रमा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास कर शाम को चंद्रमा निकलने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं। इस दिन चतुर्थी माता और गणेशजी की भी पूजा की जाती है। 

शास्त्रों में उल्लेख है कि सौभाग्य, पुत्र, धन-धान्य, पति की रक्षा एवं संकट टालने के लिए चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा का एक अन्य कारण यह भी है कि चंद्रमा औषधियों और मन के अधिपति देवता हैं। उसकी अमृत वर्षा करने वाली किरणें वनस्पतियों और मनुष्य के मन पर सर्वाधिक प्रभाव डालती हैं। दिन भर उपवास के बाद चतुर्थी के चंद्रमा को छलनी की ओट में से जब महिला उसे देखती है, तो उसके मन पर पति के प्रति अनन्य अनुराग का भाव उत्पन्न होता है, उसके मुख और शरीर पर एक विशेष कांति आ जाती है। इससे महिलाओं का रूप और स्वास्थ्य उत्तम और दांपत्य जीवन सुखद हो जाता है।
                          - अनीता जैन 
 

Continue reading on the app

CJP के Instagram फॉलोअर्स में बंपर ग्रोथ: संसद मार्च के बाद 44 लाख नए लोग जुड़े, 26.7M के पार हुआ आंकड़ा

CJP Instagram Growth: इन दिनों देशभर में एक नाम सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा में है- 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)'। 20 जुलाई को संसद मार्च के बाद Gen-Z ने अपनी डिजिटल ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ यह नाम देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक बड़े ट्रेंड में बदल गया।

कुछ दिनों पहले तक जो नाम सिर्फ मजाक और मीम्स तक सीमित था, आज वही 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' करोड़ों लोगों की चर्चा का हिस्सा बन चुका है। इसका सबसे बड़ा असर, इसके Instagram अकाउंट पर देखने को मिला है, जहां फॉलोअर्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें,  20 जुलाई को CJP के Instagram पर 22.3 मिलियन (2.23 करोड़) फॉलोअर्स थे, जो 26 जुलाई तक बढ़कर 26.7 मिलियन (2.67 करोड़) पहुंच गए। यानी महज छह दिनों में अकाउंट करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है। 

यह तेज ग्रोथ दिखाती है कि सोशल मीडिया पर CJP की पहुंच कितनी तेजी से बढ़ी है और Gen-Z की इस डिजिटल मुहिम ने सोशल मीडिया पर ऐसा असर छोड़ा है कि अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

6 दिनों में जुड़े 44 लाख नए फॉलोअर्स
संसद मार्च के बाद CJP के Instagram अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 20 जुलाई को जहां CJP के Instagram पेज पर 22.3 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं खबर लिखे जाने तक यानी 26 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 26.7 मिलियन पहुंच गया है।

CJP Instagram Followers

इस दौरान अकाउंट से करीब 4.4 मिलियन यानी 44 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े। औसतन देखें तो CJP के Instagram अकाउंट पर हर दिन करीब 7.3 लाख (733,000) नए यूजर्स जुड़े हैं।

26 मिलियन फॉलोअर्स पार कर बड़े राजनीतिक दलों को छोड़ा पीछे
CJP की सोशल मीडिया ग्रोथ ने इसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक Instagram अकाउंट्स में शामिल कर दिया है। CJP ने Instagram पर 26 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह संख्या देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के आधिकारिक Instagram अकाउंट्स से अधिक है। CJP के फॉलोअर्स की संख्या भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) समेत कई बड़े राजनीतिक दलों के Instagram अकाउंट्स से ज्यादा हो गई है।

national congress party

BJP और Congress से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, CJP के Instagram फॉलोअर्स की संख्या BJP के करीब 9.5 मिलियन और Congress के लगभग 14.8 मिलियन फॉलोअर्स से अधिक हो गई है। इस तेज डिजिटल ग्रोथ ने यह बहस भी शुरू कर दी है कि CJP की लोकप्रियता युवाओं की नाराजगी और भागीदारी का संकेत है या फिर सोशल मीडिया एल्गोरिदम की ताकत का परिणाम।

BJP Followers

X अकाउंट को लेकर भी विवाद
CJP की तेजी से बढ़ती डिजिटल मौजूदगी के बीच इसके X (पूर्व में Twitter) अकाउंट को लेकर भी विवाद सामने आया था। संगठन का X अकाउंट, जिस पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, भारत में रोक दिया गया था।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि उन्हें इस कार्रवाई की उम्मीद थी। इसके बाद संगठन ने अपने फॉलोअर्स तक पहुंच बनाए रखने के लिए वैकल्पिक सोशल मीडिया हैंडल और बैकअप चैनल तैयार करने शुरू कर दिए थे।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

UPT20 League: रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में पलटी बाजी, हारते हुए मैच में दिलाई जीत, ठोकी तूफानी फिफ्टी

यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने टीम के नाम और अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से ही एक ऐसी पारी खेली, जिसने हाथ से फिसल रहे मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया. Thu, 20 Aug 2026 01:56:16 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: 'मेरी भी दुकान बंद करवा देंगे' #shivsena #bjpnews #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:37:00+00:00

Bhopal में Nursing Students का प्रदर्शन | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:35:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers