Responsive Scrollable Menu

मां-बाप की सालगिरह पर प्राइवेट जेट खरीदने निकली 20 साल की बेटी, अंदर की सुविधाएं देख उड़े सबके होश!

Viral Video :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसमें एक बेटी अपने माता-पिता के लिए बेहद खास सरप्राइज की तैयारी करती नजर आ रही है. वीडियो में उसका अंदाज और तैयारियों देखकर यूजर्स हैरान हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखें..

Continue reading on the app

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की 335 पेटी से भरा ट्रक किया जब्त

नीमच जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जावद पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ी है। नयागांव पुलिस चौकी टीम ने 18 अगस्त की रात नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 335 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में जावद थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में नयागांव चौकी की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग शुरू की थी। पुलिस टीम ने जावद चौराहे पर नाकाबंदी की और नीमच-निंबाहेड़ा मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। इसी दौरान गुजरात नंबर के एक टाटा ट्रक पर पुलिस को संदेह हुआ। ट्रक क्रमांक GJ 10 TT 5246 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मिली। जब्त शराब में 120 पेटी डेंजर व्हिस्की और 215 पेटी डीएसपी ब्लैक व्हिस्की शामिल हैं। दोनों ब्रांड की कुल 335 पेटियां ट्रक में रखी हुई थीं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा 3015 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। शराब के साथ पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा ट्रक भी जब्त कर लिया। वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा चालक से संबंधित मोबाइल फोन और वाहन के दस्तावेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस तरह पुलिस के मुताबिक शराब, वाहन और अन्य जब्त सामान की कुल कीमत 30 लाख 10 हजार रुपए से अधिक है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को भी पकड़ा। पुलिस अब उससे शराब की खेप से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है। पूछताछ में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

शराब की खेप मिलने के बाद जावद थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 376/2026 दर्ज किया है। जब्त की गई 335 पेटी शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। ट्रक को भी जब्ती में लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के जरिए शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब किस स्रोत से आई और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था। ट्रक के दस्तावेज और चालक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

पहली गेंद पर आउट… इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया, जानिए कितनी बार हुआ ये हादसा?

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान ने अपने ओपनर का विकेट गंवा दिया. मगर पाकिस्तान के पूरे क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार हुआ था. इस मामले में टॉप पर टीम इंडिया है Thu, 20 Aug 2026 00:15:10 +0530

  Videos
See all

लपटों में घिरी बिल्डिंग, चंद मिनटों में राख! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:20:17+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के 'PDA' कार्ड की हवा निकाल दी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:25:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers