भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाई-फाइव किया:क्रिकेटर्स ने हाथ नहीं मिलाया था, पहलगाम अटैक के बाद नो-हैंडशेक पॉलिसी
भारतीय हॉकी टीम ने मेंस वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव किया। इससे पहले 23 जून 2026 को लंदन में हुए मुकाबले में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ था। दरअसल 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। हाथ मिलाने पर हॉकी इंडिया की रोक नहीं हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर भारतीय टीम पर कोई रोक नहीं लगाई है। उसने कहा था कि इस मामले पर वे FIH और ओलिंपिक चार्टर के नियमों का पालन करेंगे। महिला क्रिकेट टीम ने हाथ नहीं मिलाया था विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला था। पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। -------------------------------------- IND Vs PAK मैच की यह खबर भी पढ़िए… हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टीम टॉप-8 में पहुंची भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इसी के साथ टीम टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान ने एक गोल किया। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News






